भूल चूक माफ! पैसा भेजने में हुई गलती? UPI का नया नियम, तुरंत दिलाएगा रिफंड
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Jul 2025 6:04 PM
NPCI Good Faith Negative Chargeback
NPCI Good Faith Negative Chargeback: एनपीसीआई (NPCI) ने 15 जुलाई 2025 से यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन के लिए नया गुडफेथ चार्जबैक (Good Faith Chargeback) सिस्टम लागू किया है. अब गलत पेमेंट या फेल ट्रांजैक्शन पर रिफंड जल्दी मिलेगा. जानिए नया चार्जबैक रूल क्या है.
NPCI Good Faith Negative Chargeback: NPCI ने 15 जुलाई 2025 से UPI पेमेंट सिस्टम में नया चार्जबैक रूल लागू किया है, जिससे अब ग्राहक अगर गलती से गलत अकाउंट में पैसा भेज दें या कोई फेल ट्रांजैक्शन हो जाए, तो उन्हें जल्दी रिफंड मिलने की संभावना बढ़ गई है. इस नये नियम को “गुडफेथ नेगेटिव चार्जबैक” (Good Faith Negative Chargeback) नाम दिया गया है, जिसके तहत बैंक खुद UPI रिफंड प्रॉसेस शुरू कर सकते हैं, बिना NPCI की मंजूरी का इंतजार किये. यह कदम डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में उठाया गया है.
पुराने सिस्टम की तुलना में नया क्या है? (What Is NPCI Good Faith Negative Chargeback)
पहले की व्यवस्था में बैंक को हर ट्रांजैक्शन से जुड़ी शिकायत को NPCI के पास मंजूरी के लिए भेजना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया लंबी हो जाती थी. अब बैंक सीधे वास्तविक शिकायतों पर एक्शन ले सकते हैं. इससे UPI से जुड़े ये तीन प्रमुख मामलों पर तेज समाधान मिल सकेगा:
- फेल ट्रांजैक्शन
- गलत अकाउंट में पैसा भेजना
- व्यापारी से जुड़ी शिकायतें.
नियमों का गलत इस्तेमाल नहीं चलेगा (NPCI Good Faith Negative Chargeback Rule MisUse)
NPCI ने स्पष्ट किया है कि यदि बैंक या ग्राहक इस सिस्टम का दुरुपयोग करते हैं – जैसे जुर्माना से बचने के लिए शिकायत दिखाना, तो वह पॉलिसी उल्लंघन माना जाएगा.
कुल मिलाकर कहें, तो NPCI का यह नया चार्जबैक रूल डिजिटल पेमेंट सिस्टम को पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और ग्राहकों के लिए अनुकूल बनाने में सहायक साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें- PC-लैपटॉप यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की गंभीर चेतावनी, जानना है जरूरी
यह भी पढ़ें- Pan Card में एड्रेस बदलना हुआ आसान, जानें ऑनलाइन प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










