भूकंप से पहले आगाह करेगा आपका मोबाइल, एंड्रॉयड फोन में बस ऑन कर दें यह सेटिंग

Updated:
विज्ञापन
भूकंप से पहले आगाह करेगा आपका मोबाइल, एंड्रॉयड फोन में बस ऑन कर दें यह सेटिंग

How To Use Google Android Earthquake Alerts: एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम दुनिया भर के कई देशों में पहले से ही मौजूद है, लेकिन गूगल अब इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) की सहायता से भारत में ला रहा है.

विज्ञापन

What Is Google Android Earthquake Alerts : गूगल ने भारत में अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के माध्यम से भूकंप आने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि भूकंप आने वाला है. यह सिस्टम भूकंप के लिए आपको पहले से चेतावनी देने के लिए एक्सेलेरोमीटर की तरह आपके फोन में सेंसर का इस्तेमाल करेगा.

हालांकि, एंड्रॉयड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम दुनिया भर के कई देशों में पहले से ही मौजूद है, लेकिन गूगल अ��� इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) की सहायता से भारत में ला रहा है.

Also Read: Google for India 2023: अगले साल से भारत में बनेंगे पिक्सल स्मार्टफोन, लाखोंवाले गूगल के फोन बिकेंगे हजारों में

ऐसे काम करता है अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम

गूगल की मानें, तो यह सिस्टम एक्सेलेरोमीटर को सिस्मोग्राफ के तौर पर इस्तेमाल करेगा और फोन को एक मिनी भूकंप डिटेक्टर में बदल देगा. जब आपका फोन चार्ज हो रहा हो और हिल न रहा हो, तो यह भूकंप के पहले संकेत को महसूस कर पाएगा.

अगर कई फोन में एक ही समय भूकंप का अलर्ट आता है, तो गूगल का सर्वर यह पता लगा सकता है कि किस जगह पर भूकंप आ रहा है और इसकी तीव्रता कितनी होगी.

दरअसल, गूगल का सर्वर आस-पास के फोन को दो अलर्ट भेजता है. पहला है ‘सावधान रहें अलर्ट’, जो 4.5 या इससे ज्यादा तीव्र भूकंप के दौरान भेजा जाता है. दूसरा टेक एक्शन अलर्ट, जो 4.5 या इससे ज्यादा तीव्र भूकंप के दौरान भेजा जाता है.

Also Read: Google Maps फॉलो कर अनजान राह पर कार चला रहा शख्स खाई में गिरा, परिवार ने गूगल को कोर्ट में घसीटा

मालूम हो कि अगर भूकंप की तीव्रता तेज होती है, तो यह डू नॉट डिस्टर्ब सेटिंग्स को बायपास करता है और स्क्रीन ऑन कर देता है.

अर्थक्वेक अलर्ट को ऐसे करें ऑन

सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं

फिर सेफ्टी एंड इमरजेंसी पर टैप करें

इसके बाद अर्थक्वेक अलर्ट पर टैप करें

आपको सेफ्टी एंड इमरजेंसी विकल्प न दिखे, तो लोकेशन पर टैप कर एडवांस्ड पर जाएं

फिर अर्थक्वेक अलर्ट पर टैप करें. इसके बाद इस विकल्प को ऑन कर दें.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola