OpenAI के बाद सैम ऑल्टमैन के Microsoft से जुड़ने पर Elon Musk ने क्या कहा?

What did Elon Musk say on Sam Altman joining Microsoft after OpenAI ? ओपनएआइ के अंतरिम सीइओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद एम्मेट शियर ने एक्स पर कहा कि वह ऑल्टमैन को हटाये जाने के मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांचकर्ता की सेवाएं लेंगे, जो 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.
OpenAI Sam Altman Microsoft News : माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने चैटजीपीटी बनानेवाले ओपनएआइ के पूर्व सीइओ सैम ऑल्टमैन और सह-संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन की नियुक्ति की घोषणा की है. सैम की नियुक्ति का ऐलान करते हुए नडेला ने एक्स पर पोस्ट किया.

नडेला का एक्स पर पोस्ट
‘हम एम्मेट शियर और ओएआइ की नयी नेतृत्व टीम को जानने और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक है और हम इस खबर को साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि दोनों अपने सहयोगियों के साथ एक नयी उन्नत एआइ अनुसंधान टीम का नेतृत्व करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे.’
Also Read: ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बातNow they will have to use Teams!
— Elon Musk (@elonmusk) November 20, 2023
एलन मस्क ने किया यह कमेंट
सैम और ब्रॉकमैन की नियुक्ति पर अरबपति एलन मस्क ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी. मस्क ने नडेला के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, अब उन्हें टीम्स का उपयोग करना होगा. मस्क टीम्स का जिक्र कर रहे थे, जो माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित किया हुआ प्लैटफॉर्म है.

एलन मस्क का इशारा किस ओर?
गौरतलब है कि ब्रॉकमैन ने अपने पोस्ट में बताया था कि उन्हें और सैम को गूगल मीट की वीडियो कॉल पर निकाल दिया गया. इस पोस्ट पर एलन मस्क की ओर से प्रतिक्रिया आयी कि ओपनएआइ की पार्टनरशिप तो माइक्रोसॉफ्ट के साथ है. उनके कहने का मतलब था कि यह माइक्रोसॉफ्ट के टीम्स का उपयोग करने के बजाय गूगल मीट का क्यों इस्तेमाल कर रहे थे.
Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने कंपनी से निकाला, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा
ऑल्टमैन को हटाये जाने के मामले की होगी जांच
ओपनएआइ के अंतरिम सीइओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद एम्मेट शियर ने एक्स पर कहा कि वह ऑल्टमैन को हटाये जाने के मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांचकर्ता की सेवाएं लेंगे, जो 30 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. शियर ने माना कि ऑल्टमैन को हटाने का मामला बहुत खराब ढंग से निपटाया गया है और इससे कंपनी के प्रति विश्वास को गहरी चोट पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










