ePaper

ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

Updated at : 19 Nov 2023 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
ChatGPT बनानेवाली कंपनी OpenAI में क्यों मची है खलबली? CEO की छुट्टी, प्रेसिडेंट का इस्तीफा, जानें पूरी बात

Why Was Sam Altman ChatGPT Creator ApenAI CEO Fired - 38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में तक आये थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी को दुनिया के सामने पेश किया. पिछले साल लॉन्च किये गए चैटजीपीटी ने आते ही दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी. ओपनएआई को माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा मिला हुआ है .

विज्ञापन
undefined

ChatGPT Creator OpenAI CEO Sam Altman Fired For This Reason: दुनिया को चैटजीपीटी के रूप में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित चैटबॉट टूल देनेवाले सैम ऑल्टमैन उनकी कंपनी OpenAI से निकाल दिया गया है. सैम ऑल्टमैन इस कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर थे. ओपन एआई ने कंपनी की चीफ टेक्निकल ऑफिसर मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है.

undefined

चैटजीपीटी पेश कर चर्चा में आये सैम ऑल्टमैन

38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में तक आये थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी को दुनिया के सामने पेश किया. पिछले साल लॉन्च किये गए चैटजीपीटी ने आते ही दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी. ओपनएआई को माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा मिला हुआ है.

Also Read: ChatGPT बनानेवाले सैम ऑल्टमैन की OpenAI से छुट्टी, प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी किया पद छोड़ने का ऐलान
undefined

क्या है चैटजीपीटी?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट चैटजीपीटी इंसानों की तरह कविताएं और कहानियां लिख सकता है. यह मुश्किल से मुश्किल सवालों का जवाब आसानी से दे देता है. चैटजीपीटी हर तरह के सवालों का जवाब कुछ सेकेंड्स में देने में सक्षम है और इसका इस्तेमाल करना भी बड़ा आसान है.

undefined

सीईओ के बाद प्रेसिडेंट ने भी छोड़ी कंपनी

ओपनएआई के सीईओ पद से हटाये जाने के बाद सैम ऑल्टमैन ने बताया कि ओपनएआई में बिताये उनके पल बहुत अच्छे रहे. उन्होंने कंपनी में प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने को लेकर खुशी जतायी है. सैम ऑल्टमैन को कंपनी से हटाये जाने के बाद ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है.

Also Read: Who Is Mira Murati? सैम ऑल्टमैन के बाद मीरा मूर्ति बनीं OpenAI की अंतरिम CEO, जानें भारत से उनका नाता
undefined

सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने क्यों निकाला?

सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने पर ओपनएआई ने कहा है कि बोर्ड को कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी काबिलियत पर यकीन नहीं है. कंपनी जिस तरह आगे बढ़ रही है, उस तरह हमें नये नेतृत्व की जरूरत है. वह कंपनी के बोर्ड को छोड़ रहे हैं. बोर्ड की तरफ से रिव्यू करने के बाद ऑल्टमैन को जाने को कहा गया है. रिव्यू के दौरान पाया गया कि वह बोर्ड के साथ कुछ बातों को छिपा रहे थे, जिससे कंपनी के काम में अड़चन आ रही थी.

undefined

मीरा मुराती बनीं अंतरिम सीईओ

ओपनएआई ने सैम ऑल्टमैन को सीईओ पद से हटाने के बाद मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ के तौर पर नियुक्त किया है. कंपनी परमानेंट सीईओ की तलाश कर रही है और जब तक कंपनी की तलाश पूरी नहीं होती, तब तक मीरा अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी. मीरा ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं.

undefined

2015 में ओपनएआई की स्थापना

चैटजीपीटी बनानेवाली कंपनी ओपनएआई की स्थापना 2015 में हुई. इसके को-फाउंडर्स में सैम ऑल्टमैन के साथ स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का नाम भी शामिल है. मस्क की फंडिंग के साथ मशीन लर्निंग के एक्सपर्ट्स जॉन शुलमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन, इल्या सुतस्केवर और वोज्शिएक जरेम्बा ने दिन-रात मेहनत कर ओपनएआई को खड़ा किया.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola