Watch : आसमान में जब उड़ने लगा घोड़ा और कुत्ता, भौंचक्के रह गए देखनेवाले, Viral Video

Dog Horse Skydiving AI Generated Video
Dog Horse Skydiving: सोशल मीडिया पर दो एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक कुत्ता पैराशूट से लटका हुआ आसमान में उड़ता हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरे में घोड़ा स्काईडाइविंग कर रहा है.
Dog Horse Skydiving AI Generated Video: इंसानों को स्काईडाइविंग करते हुए तो आपने बहुत बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी कुत्ते या घोड़े को स्काईडाइविंग करते देखा है? यह सुनने में असंभव सा लगता है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने इसे मुमकिन बना दिया है. अब हम अपनी कल्पनाओं को सुंदर विजुअल्स के रूप में देख सकते हैं, जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल हो जाता था.
सोशल मीडिया पर दो एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक कुत्ता पैराशूट से लटका हुआ आसमान में उड़ते हुए दिख रहा है, जबकि दूसरे में घोड़ा स्काईडाइविंग कर रहा है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज @davidtrewern पर पोस्ट किये गए हैं, जो डेविड नामक व्यक्ति का है. इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कुत्ते और घोड़े के इस ‘कारनामे’ को सोशल मीडिया में करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं.
एआई जेनरेटेड इन वीडियो पर हजारों यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है. जहां कुछ यूजर्स AI की इस क्रिएटिविटी को देखकर दंग रह गए, वहीं कई यूजर्स ने यह स्वीकार किया कि यह AI जेनरेटेड होने के बावजूद बिल्कुल असली लगते हैं.
यहां देखें Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










