7200mAh बैटरी के साथ आया Vivo का नया फोन, जानिए कीमत और सारे फीचर्स
Vivo Y6 5G
7200mAh बैटरी के साथ आया नया Vivo फोन, जानिए कीमत और सारे फीचर्स
Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y6 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपनी 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट जैसी खूबियों के कारण चर्चा में है. कंपनी ने इसे एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर पेश किया है.
कीमत और वेरिएंट्स
Vivo Y6 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – CNY 1,799 (लगभग ₹24,000)
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 1,999 (लगभग ₹27,000)
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2,199 (लगभग ₹30,000)
यह फोन Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शंस में आता है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है. इसमें 4nm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर है, साथ ही 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.
कैमरा सेटअप
- रियर: 50MP CMOS कैमरा (f/2.2 अपर्चर)
- फ्रंट: 8MP कैमरा (f/2.05 अपर्चर)
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7200mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
अन्य फीचर्स
- सिक्योरिटी: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन
- कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 5G, Bluetooth 4.2, GPS, USB Type-C
- डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस: IP69 + IP68 रेटिंग
- डाइमेंशन: 166.64×78.43×8.39mm, वजन 219 ग्राम
- सर्टिफिकेशन: SGS गोल्ड लेबल 5-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये की रेंज में आया Redmi A7, यहां जानिए सारे फीचर्स
यह भी पढ़ें: 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया गेमिंग फोन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










