X300 Pro आते ही धड़ाम हुई Vivo X200 Pro की कीमत, ₹16,000 सस्ता मिल रहा ZEISS वाला 200MP कैमरा फोन
Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Dec 2025 7:10 AM
Vivo X200 Pro
Vivo X200 Pro Price Cut: अमेजन सेल में Vivo X200 Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप इस मॉडल को सस्ते में खरीद सकते हैं. इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9400 चिप और ZEISS वाला कैमरा सेटअप मिलता है, जो बढ़िया फोटो क्लिक कर के देता है। यहां जानते हैं ऑफर डिटेल्स.
Vivo X200 Pro Price Cut: Vivo ने भारत में अपना नया 2025 फ्लैगशिप X300 Pro लॉन्च कर दिया है. इसके तुरंत बाद पिछले मॉडल X200 Pro की कीमत Amazon पर काफी कम हो गयी है. Amazon की लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर सहित कुल ₹16,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी कई दिनों से एक फ्लैगशिप फोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे तो अभी बढ़िया मौका है. आइए आपको इस ऑफर के बारे में अच्छे से ब्रेकडाउन के साथ बताते हैं.
Amazon पर Vivo X200 Pro हुआ सस्ता
Vivo X200 Pro पर Amazon पर फिलहाल जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. पहले यह फोन ₹1,01,999 में लिस्ट था, लेकिन 7% के डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घट कर सिर्फ ₹94,999 रह गयी है.

बैंक ऑफर्स की बात करें तो अगर आपके पास HDFC, Axis या Kotak बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आपको फ्लैट ₹9,000 अक डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद कीमत घटकर मात्र ₹85,999 रह जाती है. आपको बता दें कि ये डील Titanium Grey मॉडल के लिए है.

Vivo X200 Pro स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल और इमर्सिव व्यूइंग देता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है, साथ में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है.
कैमरा के लिए इसमें 200MP-क्लास ZEISS वाला रियर कैमरा सिस्टम और 32MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे डिटेल्ड फोटो और 4K वीडियो शूट किया जा सकता है. बैटरी बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर मौजूद है.
डिजाइन प्रीमियम Titanium Grey में है, curved Armor Glass डिस्प्ले के साथ. कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi‑Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और डुअल-SIM सपोर्ट मौजूद है.
यह भी पढ़ें: OnePlus 13R हुआ सस्ता, Flipkart Buy Buy Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










