Viral Video: 1 बाइक पर बैठा 4 लोगों का परिवार, और लोगों को आ गई टाटा नैनो की याद

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: 1 बाइक पर बैठा 4 लोगों का परिवार, और लोगों को आ गई टाटा नैनो की याद

Indian Middle Class Jugaad – एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो यह बताता है कि भारत में मिडिल क्लास परिवार एक साथ कैसे सफर करता है.

विज्ञापन

Viral Indian Jugaad : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता है. यहां बाइक पर करतब के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ क्लिप में आप एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों की सीट पर 5 से 6 लोग तक बैठे दिख जाते हैं. लेकिन इधर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो यह बताता है कि भारत में मिडिल क्लास परिवार एक साथ कैसे सफर करता है.

इंटरनेट पर एक फैमिली का वीडियो खूब देखा जा रहा है. चार लोगों का यह परिवार मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था. सभी बाइक पर इस तरह बैठे थे कि किसी राह चलते शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

Also Read: What Is Moye Moye : मोये मोये क्या है और हर कोई इसके बारे में क्यों बात कर रहा है?

वायरल हो रही क्लिप में आप देख सकते हैं कि चार लोगों का एक परिवार मोटरसाइकिल पर जा रहा है. चारों बाइक पर बस किसी तरह बैठे हुए हैं. बाइक चलानेवाला शख्स जहां टंकी पर बैठा है, वहीं एक महिला एकदम पीछे किसी तरह बाइक बैठी नजर आ रही है.

बाइक पर बिल्कुल पीछे बैठी महिला ने अपनी गोद में लड़की को भी बैठा रखा है. महिला का ऐसा साहस इंटरनेट पर जिसने भी देखा, हैरान रह गया. कुछ लोगों ने इसे मिडिल क्लास की जद्दोजहद बताया, वहीं अधिकतर लोगों ने इस वीडियो की मौज ले ली.

Also Read: मोये मोये ट्रेंड पर दिल्ली पुलिस ने दिया रोड सेफ्टी का मैसेज, देखें वीडियो

3.5 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पूर्णिया परिवार पर पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा है – यह क्या हुआ? बताया जा रहा है कि यह मामला बिहार के पूर्णिया का है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 मिलियन (3.5 करोड़ से अधिक) व्यूज और लगभग 7 लाख लाइक्स मिल चुके हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किये हैं. कई लोगों को तो टाटा नैनो कार की याद आ गई है. एक शख्स ने लिखा – टाटा नैनो को ऐसी ही स्थितियों से बचने के लिए बनाया गया था, लेकिन लोगों ने इसे सस्ता कहते हुए नकार दिया. वहीं दूसरे ने कहा- रतन टाटा जी ने एक नैनो कार ऐसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए निकाला था. तो कुछ ने कहा कि रिस्क नहीं लेना चाहिए.

यहां देखें वायरल वीडियो –

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola