What Is Moye Moye : मोये मोये क्या है और हर कोई इसके बारे में क्यों बात कर रहा है?

moye moye meaning meme song origins of the moye moye internet trend – ‘मोये मोये’ ट्रेंड ने दीवाना बना डाला है और यह सर्बियाई ट्यून सोशल मीडिया पर छा गया है. इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई और इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक वीडियो और यूट्यूब शॉर्ट्स तक फैल गई. मोये मोये ट्रेंड कहां से आया? हम आपको बताते हैं.
Moye Moye Trend Viral On Social Media : अपनी सोशल मीडिया फीड को आप जैसे ही स्क्रॉल करते हैं, आपको कुछ ट्रेंडिंग गाने और ट्यून्स देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नाम है – मोये मोये. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लैटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो की रीच बढ़ाने और उसे बेहतर बनाने के लिए इस वायरल ट्यून का इस्तेमाल कर रहे हैं. सर्बिया से निकलकर, मोये मोये ने देशों की सीमाओं को पार कर एक ग्लोबल सेंसेशन के रूप में पहचान बना ली है. इसकी आकर्षक ट्यून और जबरदस्त पॉपुलैरिटी ने इसे दुनियाभर में एक म्यूजिकल फेनॉमेनन में बदल दिया है.
Moye Moye : मोये मोये ट्रेंड हुआ पॉपुलर
‘मोये मोये’ ट्रेंड ने भारतीय यूजर्स को अपना दीवाना बना डाला है और आनेवाले कई दिनों तक के लिए इसने डिजिटल वर्ल्ड में अपनी छाप छोड़ी है. यह सर्बियाई ट्यून सोशल मीडिया पर छा गया है. इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई और इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक वीडियो और यूट्यूब शॉर्ट्स तक फैल गई. इसे सुनना ‘सूदिंग’ लगता है और ऐसा मालूम होता है कि इसे बनानेवाले ने इसमें मेलोडी के सभी एलिमेंट्स डाल दिये हैं. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लैटफॉर्म्स पर भारतीय यूजर्स ने गाने को एक्टिंग वीडियो, मजेदार मीम्स और भी कई तरह के क्रिएटिव कंटेंट में शामिल किया है, जो ट्रेंड की विविधता और व्यापक अपील को प्रदर्शित करता है.
Also Read: Heart Emoji: महिलाओं को दिल वाली इमोजी भेजी तो खैर नहीं! मिलेगी सजा, लगेगा जुर्मानाMoye Moye : ‘मोये मोये’ ट्रेंड कहां से आया ?
अब आप पूछेंगे कि ‘मोये मोये’ ट्रेंड कहां से आया ? तो हम आपको बताते हैं. ‘मोये मोये’ ट्रेंड सर्बियाई गीतकार और गायिका तेया डोरा (Sung by Serbian singer-songwriter Teya Dora) के ‘डीजानम’ (Dzanum) नाम के म्यूजिक वीडियो से आया है. मालूम हो कि ‘Dzanum’ एक दर्दभरा गाना है. अचानक लोग इस गाने पर रील बनाने लगे हैं. अचरज की बात है कि दर्द भरे गाने पर फनी रील्स और मीम्स भी जमकर बन रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘मोये मोये’ ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई, यह भी कम दिलचस्प नहीं है. इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई. देखते ही देखते इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस गाने पर खूब वीडियो बन रहे हैं.
Moye Moye Meaning : मोये मोये का मतलब क्या है?
‘मोये मोये’ गाने का रील्स की दुनिया में जबरदस्त ट्रेंड है. इसे लेकर दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने की सोशल मीडिया पर चर्चा है, लोग उसका उच्चारण गलत कर रहे हैं. वायरल गाने के बोल ‘मोए मोए’ नहीं है. बता दें कि गाने में ‘मोए मोए’ नहीं, बल्कि ‘मोजे मोर’ कहा गया है. यह ट्रेंड एक सर्बियाई म्यूजिक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो का नाम डजानम (Dzanum). इसे सर्बियाई गायिका तेया डोरा ने गाया है. उसमें उन्होंने एक्ट भी किया है. इस गाने को तेया डोरा ने सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा है. गूगल ट्रांसलेटर के मुताबिक, मोजे मोर का हिंदी में अर्थ है- मेरा समुद्र. यह एक दर्दभरे गाने का अंश है. ‘डजानम’ नाम के म्यूजिक वीडियो, जहां से यह लिया गया है, उसको देखने पर भी पता चल रहा है कि नायिका किसी दुख में है. बहरहाल, इस गाने की जबरदस्त सफलता से गायिका तेया डोरा बेहद खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये यूजर्स का शुक्रिया भी अदा किया है. भले ही लोग इसका मतलब नहीं समझ पा रहे हैं, मगर इसका ट्यून उन्हें बड़ा आकर्षित कर रहा है. मोये मोये की पॉपुलैरिटी इस बात का भी एक उदाहरण है कि संगीत सभी सीमाओं से परे होता है. यह अलग-अलग देशों ��र संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने का काम करता है. ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि ‘मोए मोर’ गाना भी फिलहाल यही काम कर रहा है.
Also Read: Viral Photo: स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास होने के लिए आंसर शीट में डाले नोट, टीचर ने इसे वायरल करा दियादेखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










