Heart Emoji: महिलाओं को दिल वाली इमोजी भेजी तो खैर नहीं! मिलेगी सजा, लगेगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
Heart Emoji: महिलाओं को दिल वाली इमोजी भेजी तो खैर नहीं! मिलेगी सजा, लगेगा जुर्माना

heart emoji punishment – किसी महिला को चैट के दौरान हार्ट वाली इमोजी भेजना अब अपराध की कैटेगरी में आ सकता है. इसके लिए आपको जेल के साथ जुर्माना भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं.

विज्ञापन
undefined

Heart Emoji Offence : सोशल मीडिया पर आप अगर किसी महिला के साथ चैटिंग करते हैं और बातों ही बातों में अपने दिल की फीलिंग्स इमोजी के जरिये शेयर कर देते हैं, तो आप परंशानी में पड़ सकते हैं.

undefined

जी हां, किसी महिला को चैट के दौरान हार्ट वाली इमोजी भेजना अब अपराध की कैटेगरी में आ सकता है. इसके लिए आपको जेल के साथ जुर्माना भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं.

undefined

सोशल मीडिया के दौर में हमारी ज्यादातर बातें चैट पर हो जाती हैं. इसमें इमोजी की भी बड़ी भूमिका होती है. तरह-तरह के इमोजी ऑप्शंस, सामनेवाले को भावनाएं व्यक्त करने में काम आते हैं. खुशी, गम और प्यार जताने वाले इमोजी ज्यादा पॉपुलर हैं.

undefined

महिलाओं को चैटिंग के दौरान प्यार जताने वाली, यानी हार्ट वाली इमोजी सेंड करने पर सजा हो सकती है. खाड़ी के दो देशों – सऊदी अरब और कुवैत में किसी महिला को हार्ट इमोजी भेजनेवाले को जेल और जुर्माना, दोनों हो सकता है.

undefined

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म या व्हाट्सऐप पर महिला या लड़की को दिल वाली इमोजी भेजना अपराध माना जाता है. स्थानीय कानूनों के तहत इसे अय्याशी के लिए उकसाने वाली गतिविधि के तौर पर देखा जाता है.

undefined

कुवैत में महिला को हार्ट इमोजी सेंड करने पर दो साल की जेल और 2000 कुवैती दीनार (लगभग 5.40 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगेगा. वहीं, सऊदी अरब में ऐसा करने पर पांच साल तक जेल और 1 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना हो सकता है. भारत में ऐसा कोई कानून लागू नहीं है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola