VIRAL: सोशल मीडिया पर छाया हुलुलुलु गाना कहां से आया? क्या है गुजरात कनेक्शन?

Updated:
विज्ञापन

HuLuLuLu Song Trend

Hulu Lulu Song: “हुलुलुलु” एक वायरल गुजराती भक्ति गीत है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है. जानें कैसे यह पारंपरिक गाना सोशल मीडिया पर बना ट्रेंडिंग सॉन्ग और क्यों किया जा रहा है इंस्टाग्राम-रील्स पर इतना पसंद.

विज्ञापन

Hulu Lulu Song: फोन पर रील्स स्क्रॉल करते हुए आप भी इस ट्यून से होकर जरूर गुजरे होंगे. सोशल मीडिया पर “हुलुलुलु” एक वायरल ऑडियो क्लिप या मीम ट्रैक है, जो Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok (जहां उपलब्ध है) जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसकी लोकप्रियता का कारण है इसका मजेदार, विचित्र और आकर्षक ट्यून जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है. आइए जानते हैं कि यह आया कहां से-

“Hulu Lulu Hala (From’Krishan Kanhaiyo’)” एक पारंपरिक गुजराती भक्ति गीत है, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी पर समर्पित है. यह गाना साल 2021 में एल्बम “Shree Krishna Janmashtami Special 2021 – Odhavji Kanane Manavo” के तहत रिलीज किया गया था.”हुलुलुलु” का असली स्रोत एक लोकगीत है, लेकिन यह रीमिक्स ट्रैक और मीम वीडियोज के रूप में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता फैक्ट्री की छत पर गोल-गोल घूमती इस चीज का राज! जानिए क्यों जरूरी है इसका होना

“हुलुलुलु” गाने (Hulu Lulu Song) की खास बातें जानिए

“हुलुलुलु” गाने का टाइटल क्या है?

Hulu Lulu Hala (From “Krishan Kanhaiyo”)

“हुलुलुलु” गाना किस एल्बम का है?

Shree Krishna Janmashtami Special 2021 – Odhavji Kanane Manavo

“हुलुलुलु” गाना किस भाषा का है?

गुजराती

“हुलुलुलु” गाना किस वर्ष आया था?

2021

“हुलुलुलु” गाना की समयावधि क्या है? यह कितनी देर का है?

6 मिनट 59 सेकंड

“हुलुलुलु” गाना कैसे क्या बन गया सोशल मीडिया सेंसेशन?

“हुलुलुलु” गाने के सोशल मीडिया सेंसेशन बनने के पीछे कुछ खास वजहें हैं-

Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok पर इस गाने की धुन पर लाखों वीडियो बनाए गए,
पारंपरिक गुजराती धुन और मॉडर्न म्यूजिक का खूबसूरत मेल,
भक्ति के साथ मस्ती और नृत्य का परफेक्ट कॉम्बिनेशन,
विशेष रूप से Janmashtami 2024 के दौरान इस गाने की जबरदस्त वापसी, जिसने इसे वायरल बना दिया.

“हुलुलुलु” लोकप्रियता की झलक

हजारों कंटेंट क्रिएटर्स ने इस ट्रैक पर फनी, डांस और ट्रेडिशनल वीडियो बनाये हैं. विशेष रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के यूजर्स के बीच यह गाना बेहद ट्रेंड में है.

Hulu Lulu Song: आप भी देखें-

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola