Vi ने लॉन्च किया देश का सबसे महंगा प्लान, कीमत और बेनिफिट्स जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Vi Recharge Plan
Vi ने ₹4999 का प्रीपेड प्लान पेश किया गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस महंगे प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन केवल 2GB डेटा ही दिया जा रहा है. हालांकि इसकी कीमत ज्यादा है, लेकिन इसमें कई एंटरटेनमेंट से जुड़े लाभ भी शामिल हैं, जो इस प्लान को खास बनाते हैं.
Vi Recharge Plan: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसने सभी को चौंका दिया है. करीब 20 करोड़ ग्राहकों वाली यह कंपनी, नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए लगातार नए प्लान्स पेश कर रही है, जिनमें कई आकर्षक “हीरो ऑफर्स” भी हाल ही में शामिल किए गए हैं.
अब Vi ने टेलीकॉम इंडस्ट्री का अब तक का सबसे महंगा प्लान पेश कर दिया है, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 है. हालांकि इसकी कीमत जरूर चौंकाने वाली है, लेकिन कंपनी ने इसमें कई बेहतरीन ऑफर्स शामिल किए हैं, जो यूजर्स को भरपूर वैल्यू देने का वादा करते हैं. आइए जानते हैं कि इस हाई-एंड प्लान में ग्राहकों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.
Vi का ₹4,999 वाला प्लान
इस प्लान की वैधता पूरे 365 दिन की है। इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जा रही है.
यही नहीं, कंपनी इस प्लान के साथ कई शानदार अतिरिक्त फायदे भी दे रही है. यूजर्स को Vi Movies & TV का एक्सेस, Amazon Prime Lite का एक साल का सब्सक्रिप्शन और Vi Hero Unlimited बेनिफिट्स के फायदे मिलेंगे. इन बेनिफिट्स में शामिल हैं वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स और आधे दिन तक अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक) की सुविधा.
यह भी पढ़ें: BSNL ने किया जियो-एयरटेल की नाक में दम, ₹1000 के अंदर पेश किए अनलिमिटेड कॉलिंग वाले दो प्लान
इस तरह, भले ही डेली डेटा लिमिट 2GB हो, लेकिन आधे दिन की अनलिमिटेड डेटा सुविधा के चलते यूजर्स को डेटा की कमी नहीं होगी. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो लंबे समय तक बिना रिचार्ज के बेहतरीन सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं.
Vi के इस प्लान में ग्राहकों को शानदार ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ भी दीया जा रहा है. Vi MTV सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को ZEE5, SonyLIV, Playflix, Fancode, Aaj Tak, Manoramamax सहित कुल 16 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है.
किसके लिए है यह प्लान?
यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो मोबाइल डेटा के साथ-साथ मनोरंजन के लिए सालभर की ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी चाहते हैं. कंपनी का ₹4999 का वार्षिक प्लान उन लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बन सकता है जो एक बार में बड़ा बजट खर्च करने को तैयार हैं और प्रीमियम कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं.
यह भी पढे़ें: Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही 3 महीने के रीचार्ज पर 3 महीने का रीचार्ज फ्री, ऑफर जानकर झूम उठेंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










