खराब नेटवर्क और स्लो इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान? TRAI के ये दो ऐप्स करेंगे सारी समस्याओं का समाधान
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2025 1:31 PM
TRAI Report
TRAI Apps: TRAI ने एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वीआई यूजर्स को मिल रही खराब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की शिकायत करने के लिए दो मोबाइल ऐप्स पेश किए हैं. इन ऐप्स के जरिए यूजर्स अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
TRAI Apps: भारत में मोबाइल फोन यूजर्स को क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) देने के लिए टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) लगातार कड़ी प्रयास कर रहा है. पिछले वर्ष, ट्राई और दूरसंचार विभाग ने एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया जैसे टेलिकॉम ऑपरेटरों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए थे. देश में करीब 1.2 अरब मोबाइल यूजर्स कॉल और इंटरनेट सेवाओं के लिए टेलिकॉम कंपनियों पर निर्भर हैं, लेकिन उनमें से कईओं को खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी और धीमी इंटरनेट स्पीड जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है.
यदि आप भी अपने टेलिकॉम प्रोवाइडर से असंतुष्ट हैं, तो TRAI के दो उपयोगी ऐप्स TRAI MySpeed और TRAI MyCall आपके बहुत काम सकते है. आइए जानते हैं कैसे आप इन दोनों ऐप्स को इस्तेमाल कर अपने अपने खराब नेटवर्क और स्लो इंटरनेट स्पीड को ठीक कर सकते हैं.
TRAI MySpeed ऐप
ट्राई ने कुछ वर्ष पहले MySpeed नामक एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया था. इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने इंटरनेट की गति को माप सकते हैं. यदि यूजर्स को नेटवर्क की धीमी स्पीड का सामना करना पड़ता है, तो वे इस ऐप के माध्यम से सीधे अपनी प्रतिक्रिया न केवल सेवा प्रदाता को, बल्कि ट्राई को भी भेज सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के बाद, दूरसंचार नियामक और संबंधित टेलीकॉम कंपनियां समस्या की पहचान कर उसे हल में आपकी मदद करेगें.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में लगी फोटो से हैं नाखुश? मिंटो में जान लें इसे अपडेट करने का तरीका
कैसे करें इस्तेमाल
आप अपने इंटरनेट की स्पीड आसानी से जांच सकते हैं, इसके लिए केवल आपको MySpeed ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होग. इंस्टॉलेशन के बाद “Begin Test” विकल्प पर टैप करें, और ऐप तुरंत आपको आपके नेटवर्क ऑपरेटर का नाम और वर्तमान इंटरनेट स्पीड दिखा देगा. यदि आपको स्पीड में कोई समस्या नजर आती है, तो आप ऐप के माध्यम से इसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं. इससे ट्राई को नेटवर्क से जुड़ी परेशानियों को बेहतर तरीके से समझने और हल करने में मदद मिलती है.
TRAI MyCall ऐप
ट्राई ने कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए ‘TRAI MyCall’ ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से मोबाइल यूजर्स सीधे अपनी नेटवर्क संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं. यूजर्स कॉल ड्रॉप, कमजोर सिग्नल, इनडोर और आउटडोर नेटवर्क कवरेज जैसी समस्याओं की रिपोर्ट इस ऐप के जरिए भेज सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल
यह ऐप आप गूगल प्ले स्टोर और ट्राई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है. MyCall ऐप के जरिए अब उपभोक्ताओं के लिए अपने नेटवर्क प्रदाता तक अपनी समस्याएं पहुंचाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. यह ऐप ट्राई और टेलिकॉम ऑपरेटर्स को सिग्नल और कॉल क्वालिटी की समस्याओं को जल्दी पहचानने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Vodafone-Idea यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, अगले साल बंद हो जाएगी कंपनी!
यह भी पढ़ें: JIO, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स हैं बेस्ट, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










