भभकती गर्मी में कहीं परमाणु बम न बन जाए आपका Fridge, ब्लास्ट होने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Jun 2025 2:43 PM

विज्ञापन

Fridge Blast

Fridge Blast: क्या आपका फ्रिज ठीक से ठंडा नहीं कर रहा है? अगर ऐसा है तो यह चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि कम कूलिंग की समस्या कभी-कभी फ्रिज के विस्फोट का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिसे आप फॉलो कर फ्रिज ब्लास्ट होने से रोक सकते हैं.

विज्ञापन

Fridge Blast: गर्मियों में अगर अंदरूनी ठंडक की जरूरी होती है तो हमारे मान में सबसे पहले ठंडे पानी और ठंडी चीजों का ख्याल आता है. यह ठंडे खाने-पीने की चीजें हमें कोई और नहीं बल्कि फ्रिज से ही मिलता है. लेकिन क्या हो अगर यही फ्रिज किसी हादसे की वजह बन जाए? हालांकि फ्रिज फटने की घटनाएं बहुत कम होती हैं, फिर भी गर्मी में छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.

आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाए बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप अपने फ्रिज को ब्लास्ट होने से बचा सकते हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं इन टिप्स को जिसे आप फॉलो कर खुद को और अपने परिवार को  सुरक्षित रख सकते हैं.

बिजली के उतार-चढ़ाव से सतर्क रहें

कंप्रेसर की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि फ्रिज को ऐसी जगह न रखा जाए जहां वोल्टेज अत्यधिक कम हो. अगर आपके इलाके में बिजली का फ्लक्चुएशन अक्सर होता है तो वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना सही फैसला हो सकता है.

दीवार से उचित दूरी बनाकर रखें 

फ्रिज को हमेशा दीवार से कुछ दूरी पर रखना चाहिए ताकि वेंटीलेशन बना रहे और कंप्रेसर को पर्याप्त हवा मिल सके. अगर फ्रिज को दीवार से एकदम सटा दिया जाए तो कंप्रेसर गर्म हो सकता है जिससे ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: कमरे में उमस को पांव पसारने नहीं देगा आपका AC, बस दबा दें रिमोट का ये बटन, मौज में कटेगा मॉनसून

खाली Fridge को बंद रखें

अगर आपके फ्रिज में कोई भी सामान नहीं है और वह लगातार चालू है तो उसे बंद कर देना बेहतर है. जब तक दोबारा उसमें सामान न रखें या उपयोग शुरू न करें तब तक उसे पावर ऑफ ही रखें. लगातार चालू रहने से कंप्रेसर पर बेवजह दबाव पड़ता है.

सही टेम्परेचर सेट करें

रेफ्रिजरेटर का तापमान बहुत अधिक कम न करें. आदर्श रूप से इसे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच में रखना चाहिए. बहुत कम तापमान कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है जिससे ओवरहीटिंग और यहां तक कि विस्फोट जैसी स्थिति बन सकती है.

वेंटिलेशन का ध्यान रखें

फ्रिज को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां पर्याप्त हवा आ-जा सके. बंद या छोटे कमरे में रखने से गर्मी और गैस का जमा हो सकता है. अगर रेफ्रिजरेंट गैस लीक हो जाए तो यह ज्वलनशील हो सकती है और स्पार्क लगने पर ब्लास्ट की आशंका बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: भट्ठी जैसी गर्मी में सिलेंडर की तरह कहीं फट न जाए आपका AC, फायर ब्रिगेड बुलाने से पहले कर लें ये 4 काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola