ePaper

Ramayana Movie: AI जब बना कास्टिंग डायरेक्टर: राम के लिए रामचरण, सीता के लिए मृणाल और रावण बने रणवीर सिंह

Updated at : 05 Jul 2025 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Ramayana Movie

Ramayana Movie

Ramayan Movie: नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर-साई-यश की कास्ट पर AI ने नई राय दी. राम के लिए रामचरण, सीता के लिए मृणाल और रावण के लिए रणवीर को बताया परफेक्ट. जानिए क्यों

विज्ञापन

Ramayana Movie AI Cast: अब रामायण की स्क्रिप्टAI भी पढ़ने लगा है और पढ़ ही नहीं रहा, कास्टिंग तक करने लगा है. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ वैसे ही बड़ी चीज है. अब जब आधिकारिक कास्ट आई तो रणबीर कपूर बने राम, साई पल्लवी बनी सीता और ‘KGF’ वाले यश बने रावण. लेकिन तभी ChatGPT (मतलब आपका अपना AI दोस्त) बीच में कूद पड़ा और बोला, रुको… असली रामायण वाली कास्ट तो मेरी है. अब भाईसाहब, इसकी लिस्ट देखिए और खुद तय कीजिए- AI ने सही सोचा या उड़ान भर गया.

राम कौन?

AI ने साफ-साफ बोला- राम चरण को देखो.क्यों? क्योंकि वो “अनुशासन, नैतिक बल, और शांत ताकत” का पर्सनिफिकेशनहैं. RRR में जो किया, वही राम जैसा था. बोलते कम हैं, करते ज्यादा हैं.

सीता कौन?

अब मृणाल ठाकुर.AI की नजर में उनमें “कोमलता, आत्मबल और गरिमा” का भरपूर डोज है. सीता रामम की सीता याद है? बस वही वाला टच चाहिए था.

साथ में AI ने Deepika, Triptii और Aditi Rao Hydari को भी शॉर्टलिस्ट में रखा, लेकिन मृणाल नंबर वन.

रावण कौन?

यहां मसाला है. ChatGPT बोला, “रणवीर सिंह ले आओ भाई!”पद्मावत वाला अलाउद्दीन खिलजी याद है? बस उसमें रावण की पॉलिटिक्स और ट्रेजडी मिला दो, मिल गया खतरनाक कॉकटेल. और अगर थोड़ा इन्टेलेक्चुअल रावण चाहिए तो फहाद फासिल भी लाइन में हैं.

Ramayana movie: क्या रामायण के ये वैकल्पिक कलाकार दर्शकों को आकर्षित कर पाएंगे? (ai द्वारा निर्मित)

और असली फिल्म?

रिलीज: दिवाली 2026 (भाग 1), 2027 (भाग 2)

राम: रणबीर कपूर

सीता: साई पल्लवी

रावण: कन्नड़ सुपरस्टार यश

हनुमान: सनी देओल

बजट: ₹835 करोड़ (जी हां, इतनी रकम में छोटे देश की अर्थव्यवस्था चल जाए)

संगीत: ए.आर. रहमान + हांस जिमर = दिमाग सुन्न

VFX: DNEG (ऑस्कर जीत चुके हैं, ऐसे ही नहीं).

Ramayana: 835 करोड़ की मेगा फिल्म में कौन निभा रहा है राम, रावण और सीता का किरदार? देखें पूरी डिटेल, बढ़ेगी एक्साइटमेंट

Bigg Boss 19 में पहली बार AI डॉल बनेगी कंटेस्टेंट! जानिए ‘हबूबू’ को, जो सलमान खान के शो में रचेगी इतिहास

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola