हरे रंग के संग फैशन का तड़का! पूजा में पहनेंगे ये ट्रेंडी कुर्ती तो हर लोग कहेंगे धरती पर आयी है सावन क्वीन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Jul 2025 4:49 PM

विज्ञापन

Sawan Fashion trends: सावन का महीना हर महिला के लिए खास होता है, खासकर जब बात हो पूजा में खुद को संवारने की. अगर आप भी इस सावन स्टाइलिश और पारंपरिक दोनों लुक पाना चाहती हैं, तो ये खास कुर्ती डिजाइन्स- जैसे लहरिया, बंधनी, कोटी स्टाइल और अनारकली आपके लुक में चार चांद लगा देंगे.

विज्ञापन

Sawan Fashion Trends: सावन का महीना हिंदुओं के लिए बेहद खास होता है. सोमवार के दिन जल चढ़ाने जानी वाला हर महिलाएं इस दिन अपने आप को सजाने संवारने में लगी रहती है. खासकर हरे रंग का परिधान इस दिन उन्हें खूब भाता है. क्योंकि यह सीजन ही हरियाली का होता है.
ऐसे में अगर आप भी इस सावन में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं और सोच रही हैं कि ऐसा क्या ट्राई करें जो सिंपल में आपको बेहतरीन लुक दें तो आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार कुर्ती के डिजाइन्स के बारे में बताएंगे जिससे आपका लुक और भी निखर कर आएगा.

लहरिया प्रिंट कुर्ती – पारंपरिक में क्लासिक टच

लहरिया प्रिंट सिर्फ एक डिजाइन नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत है. सावन के रंग में डूबी ये कुर्ती पूजा-पाठ हो या फैमिली फंक्शन, हर मौके के लिए परफेक्ट चॉइस है. इसे सिंपल जूलरी और बिंदी के साथ पहनें. यह आपको ऐसा एलिगेंट लुक देगा कि देखने वाले बस आपको देखते रह जाएंगे.

Also Read: Saree Ideas for Monsoon: रिमझिम फुहारों में खिल उठेगा आपका अंदाज, इन साड़ियों से पाएं परफेक्ट लुक

Pic Credit: Meesho

कोटी वाली कुर्ती

अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो कोटी के साथ कुर्ती एकदम नया और यूनिक ऑप्शन है. खास बात यह है कि इसे पहनने के बाद आपको एक्स्ट्रा जूलरी की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह कुर्ती आपको एकदम एक रॉयल और मॉडर्न फील देगी. इसकी डिजाइन्स ही ऐसी है कि आप भारी भीड़ में भी सावन क्वीन की तरह लगेंगी.

Pic Credit: pinterest

बंधनी कुर्ती

बंधनी प्रिंट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. सावन के इस खास मौके पर बंधनी कुर्ती आपको एक पारंपरिक लेकिन यूथफुल लुक दे सकती है. से आप जींस या प्लाजो और मोजरी के साथ कैरी करें. यकीन मानिये इस ड्रेस में आप एकदम पटाखा लगेंगी.

Pic Credit: pinterest

अनारकली कुर्ती

अगर चाहते हैं कि आपका लुक हर किसी की नजर में खास बने, तो आपको अनारकली कुर्ती को जरूर ट्राय करना चाहिए. इसका फ्लोई पैटर्न और फेमिनिन टच एक परफेक्ट सावन वाइब देता है. इसे मिनिमल जूलरी और झूमकों के साथ पहनेंगे तो हर किसी की आंखे फटी की फटी रह जाएगी.

Pic Credit: pinterest

Also Read: Gold Bangles Design: हर मौके पर पहने सुंदर और ट्रेंडी गोल्डन चूड़ियां, देखें टॉप लेटेस्ट डिजाइन 

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola