Top Air Cooler: प्लास्टिक वाला या मेटल बॉडी वाला, एयर कूलर में बेस्ट कौन?

Updated:
विज्ञापन

Metal vs Plastic Body Air Cooler

Top Air Cooler – Metal Body Air Cooler Vs Plastic Body Air Cooler: अगर आप भी एयर कूलर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और कनफ्यूज हैं कि मेटल बॉडी वाला ले या प्लास्टिक वाला, तो पढ़ते जाएं यह खबर…

विज्ञापन

Top Air Cooler – Metal Body Air Cooler Vs Plastic Body Air Cooler: गर्मी के मौसम में कूलर तो सब कोई खरीदता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कौन सा कूलर आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा. मेटल बॉडी से बने कूलर या प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर. आज के इस लेख में आपको समझ आएगा कि आपके लिए किस प्रकार का कूलर बेस्ट होगा, तो ऐसे में पढ़ते जाएं यह खबर…

विज्ञापन

कूलर खरीदते समय हम चाहते हैं कि ऐसा कूलर खरीदा जाए, जो कम बिजली की खपत में कमरे को जल्दी ठंडा कर दे. जब भी आप कूलर खरीदें और मन में बिजली के बिल की चिंता हो, तो ब्रांडेड यानी अच्छी कंपनी का बना हुआ कूलर लें. इससे आपको बिजली बचाने वाला स्टार रेटिंग मिल जाएगा. जितना ज्यादा स्टार, उतना कम बिजली का बिल.

मेटल बॉडी वाले कूलर की क्या है खास बात?

अब यह जान लीजिए कि आपको मेटल कूलर खरीदना चाहिए या प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर को कंसीडर करना चाहिए. अगर आपका कमरा काफी बड़ा है और इसे आप जल्दी ठंडा करना चाहते हैं, तो मेटल बॉडी वाला कूलर सबसे अच्छा रहेगा. मेटल बॉडी होने के के कारण भले ही इसकी कीमत ज्यादा हो, लेकिन तेज रफ्तार से घूमने वाला पंखा और इसका पंप बहुत दमदार होता है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि मेटल कूलर ज्यादा तेजी से ठंडी हवा फेंकता है. गर्मी के मौसम में ठंडी हवा पाने के लिए यह सबसे बेहतरीन माना जाता है. हालांकि, मुश्किल यह है कि बड़ी कंपनियां आमतौर पर मेटल बॉडी का कूलर नहीं बनातीं. इस वजह से मेटल बॉडी में लोकल मेड कूलर ही ज्यादा मिलता है. मेटल बॉडी वाले कूलर की एक डाउनसाइड यह है कि अगर इसमें करंट लीक हुआ तो आपको भी करंट का झटका लग सकता है, क्योंकि मेटल हिट और इलेक्ट्रिसिटी को आसानी ट्रांसफर कर देता है.

क्या है प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर की खास बात?

अगर प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर की बात करें, तो यह मेटल बॉडी कूलर के मुकाबले वजन में हल्का होता है. हालांकि इसमें आपको व्हील वाली ट्रॉली मिल जाती है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है. कमरा छोटा हो, तो प्लास्टिक बॉडी वाला कूलर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा. इस प्राकार के कूलर की खास बात यह है कि प्लास्टिक बॉडी होने से करंट लीक होने का खतरा नहीं रहता. मेटल कूलर से ये सस्ते होते हैं और बिजली भी बचाते हैं. इनमें फैन के सामने ग्रिल भी अच्छी होती है. ऐसे में प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर बच्चों के लिए सेफ होते हैं.

5000 से कम में आयेगा यह पोर्टेबल एयर कूलर, झट से करेगा गर्मी की छुट्टी

Cheapest Air Conditioner: 30 हजार रुपये से सस्ते में घर लाएं लल्लन टॉप फीचर्स वाले ये ब्रांडेड AC

Remote Fan: बेड पर लेटे हुए कंट्रोल करें पंखे की स्पीड, जोरदार एयर थ्रो के सामने कूलर भी फेल

Technology Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola