Cheapest Air Conditioner: 30 हजार रुपये से सस्ते में घर लाएं लल्लन टॉप फीचर्स वाले ये ब्रांडेड AC
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Apr 2024 9:22 AM
AC Under 30k: हम बताते हैं ऐसी डील्स, जिनका फायदा उठा कर आप 30 हजार रुपये से कम कीमत में बढ़िया फीचर्स वाले ब्रांडेड एयर कंडीशनर घर ला सकते हैं.
Cheapest Air Conditioner: चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. देश के कई भागों में तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है. भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप स्प्लिट एसी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं ऐसी डील्स के बारे में जिनका फायदा उठाकर आप 30 हजार रुपये से कम कीमत में बढ़िया फीचर्स वाले ब्रांडेड एयर कंडीशनर घर ला सकते हैं. आपको बता दें कि ये एसी ये एयर कंडीशनर्स 0.8 टन से लेकर 1.5 टन की क्षमतावाले हैं, जिन्हें आप बड़े डिस्काउंट पर घर ला सकते हैं. ये एसी सामान्य आकार वाले कमरों के लिए बेहतर हैं.
Lloyd 3 Star Inverter Split AC
गर्मी के लिए बजट फ्रेंडली एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं, तो यह स्प्लिट एसी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 1 टन की क्षमता के साथ 3 स्टार की एनर्जी सेविंग रेटिंग में आता है. यह क्लीन हवा देता है और इसमें इनवर्टर कंप्रेयर दिया गया है, जो हीट के अनुसार पावर एडजस्ट करता है.
4 हजार में कूलर, 10 हजार में फ्रिज और 20 हजार में एसी, यहां है कूल डील
Best Air Cooler: बिना पानी के चलते हैं ये किफायती एयर कूलर्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन
LG 0.8 Ton Dual Inverter Split AC
3 स्टार रेटिंग वाला एलजी का यह एसी एआई कन्वर्टिबल 6 इन 1 कूलिंग के साथ आता है. इसमें एचडी फिल्टर के साथ एंटीवायरस का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. यह ड्यूल इनवर्टर के साथ 0.8 टन की कैपेसिटी में आता है. इसमें कॉपर के कंडेंसर कॉइल ओसियन ब्लैक प्रोटेक्शन साथ है, जो एसी में जंग लगने नहीं देता है.
Daikin 0.8 ton Fixed Speed Split AC
दायकिन का यह एक 0.8 टन का एक फिक्स्ड स्पीड स्प्लिट एयर कंडीशनर है. यह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, इससे बिजली कम खर्च होती है. यह 20 गुना तक अधिक तेजी के साथ कमरे को ठंडा करता है और गर्मी से राहत दिलाता है.
Cruise 1.5 Ton Inverter Split AC
3 स्टार एनर्जी सेविंग रेटिंग वाला यह स्प्लिट एसी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह 7 स्टेज एयर फिल्ट्रेशन के साथ क्लीन एयर देने में मदद करता है. यह स्प्लिट एसी स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर से लैस है, जो एसी की भीतरी गड़बड़ी को आसानी से ठीक कर देता है. 1.5 टन में आनेवाला यह Inverter Split AC 4 इन 1 कूलिंग फीचर वाला है.
Remote Fan: बेड पर लेटे हुए कंट्रोल करें पंखे की स्पीड, जोरदार एयर थ्रो के सामने कूलर भी फेल
Top Washing Machine: कपड़ों की धुलाई के साथ आपके हाथों का ख्याल, देखें टॉप वॉशिंग मशीन्स की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










