5000 से कम में आयेगा यह पोर्टेबल एयर कूलर, झट से करेगा गर्मी की छुट्टी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 May 2024 3:20 PM
Cheapest Air Cooler : हम आज आपको बताएंगे ऐसे पोर्टेबल एयर कूलर के बारे में, जिसकी कीमत उसके फीचर्स के मामले में काफी कम है और आप इसे आसान किस्तों पर ला सकते हैं.
Cheapest Portable Air Cooler: तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं. इस दौरान ऑनलाइन औरव ऑफलाइन मार्केट में एसी, कूलर और पंखों पर एक से बढ़कर एक ऑफर्स चल रहे हैं. हम आज आपको बताऐगे एक ऐसे पोर्टेबल एयर कूलर (Portable Air Cooler) के बारे में, जिसकी कीमत उसके फीचर्स के मामले में काफी कम है और आप इसे 1000 रुपये की EMI पर ला सकते हैं. हम बात कर रहे हैं ओरिएंट इलेक्ट्रिक ड्यूराचिल 40 लीटर पोर्टेबल एयर कूलर की. आइए जानते हैं इसके कीमत और फीचर्स की डीटेल्स-
Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler : ओरिएंट का यह एयर कूलर फैन अमेजन इंडिया पर 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस फैन एयर कूलर को 1000 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है. इसके साथ, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर आपको 599 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. ओरिएंट का यह फैन कूलर व्हाइट और ग्रे कलर में मिलता है.
Cheapest Air Conditioner: 30 हजार रुपये से सस्ते में घर लाएं लल्लन टॉप फीचर्स वाले ये ब्रांडेड AC
Remote Fan: बेड पर लेटे हुए कंट्रोल करें पंखे की स्पीड, जोरदार एयर थ्रो के सामने कूलर भी फेल
किफायती किस्म के इस पोर्टेबल एयर फैन कूलर में यूनीक एयरोफैन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह 17 प्रतिशत बेहतर एयर डिलीवरी ऑफर करने में सक्षम है. इसमें 40 लीटर की क्षमता वाला वॉटर टैंक दिया गया है. इस कूलर में तीन तरफ से हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स मिलते हैं.
यह पर्सनल एयर कूलर यूज करने में बड़ा सुविधाजनक है और पोर्टेबल होने के चलते इसे आप एक जगह से दूसरी जगह आराम से ले जा सकते है. इसे आप तीन स्पीड सेटिंग पर एडजस्ट कर सकते हैं.
सस्ता एयर कूलर की खूबियां यहीं खत्म नहीं होतीं. कंपनी का दावा है कि यह एयर कूलर इनवर्टर कंपैटिबल है और बिजली कटने पर भी इनवर्टर से यह चलता रहेगा और ठंडी हवा देता रहेगा. इस एयर कूलर पर 12 महीने की वारंटी भी है.
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ड्यूराचिल 40 लीटर पोर्टेबल एयर कूलर की कीमत क्या है?
यह कूलर अमेजन इंडिया पर 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और आप इसे 1,000 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
क्या इस कूलर पर कोई डिस्काउंट उपलब्ध है?
हाँ, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर आपको 599 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
इस एयर कूलर की विशेषताएँ क्या हैं?
इसमें 40 लीटर की पानी की टंकी, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स, यूनीक एयरोफैन टेक्नोलॉजी और तीन स्पीड सेटिंग्स शामिल हैं, जो 17% बेहतर एयर डिलीवरी प्रदान करती हैं।
क्या यह एयर कूलर पोर्टेबल है?
हाँ, यह कूलर पोर्टेबल है, जिससे आप इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।
इस कूलर की वारंटी क्या है?
इस एयर कूलर पर 12 महीने की वारंटी दी गई है, और यह इनवर्टर कंपैटिबल भी है, जिससे बिजली कटने पर भी यह कार्य करता है।
Best Air Cooler: बिना पानी के चलते हैं ये किफायती एयर कूलर्स, देखें लिस्ट में कौन-कौन
4 हजार में कूलर, 10 हजार में फ्रिज और 20 हजार में एसी, यहां है कूल डील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










