Most Secure Phones: ये हैं दुनिया के टॉप 5 सिक्योर स्मार्टफोन्स, सेना से लेकर वीआईपी भी करते हैं इनका इस्तेमाल

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :10 May 2025 1:40 PM
विज्ञापन
Most Secure Phones: ये हैं दुनिया के टॉप 5 सिक्योर स्मार्टफोन्स, सेना से लेकर वीआईपी भी करते हैं इनका इस्तेमाल

Top 5 Secure Phone

Most Secure Phones: अगर आपके लिए स्मार्टफोन खरीदते समय सुरक्षा सबसे अहम है, तो यह जानकारी आपके काम की है. हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में, जो सुरक्षा के मामले में सबसे आगे माने जाते हैं.

विज्ञापन

Most Secure Phones: आज के दौर में मोबाइल फोन सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं रहे, बल्कि ये हमारी डिजिटल जिंदगी के अहम हिस्से बन चुके हैं. स्मार्टफोन अब जेब में समाने वाले ऐसे कंप्यूटर बन गए हैं, जो बैंकिंग सेवाओं से लेकर वेब ब्राउजिंग और दुनियाभर से जुड़े रहने तक के हर काम में इस्तेमाल आते हैं.

हालांकि, इनकी बढ़ती क्षमताओं के साथ ही साइबर हमलों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हमारे पास एक सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन हो जिससे हमारा डिजिटल जीवन को और बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सके. आइए आपको बताते हैं दुनिया के 6 सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन्स जिन पर भरोसा करते हैं सीआईए एजेंट, सेना और हाई-प्रोफाइल लोग.

Most Secure Phones: यह हैं टॉप 5 सिक्योर स्मार्टफोन्स

Purism Librem 5

Librem 5 PureOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है. इसकी सबसे खास सुरक्षा विशेषता है इसके हार्डवेयर किल स्विच, जिनकी मदद से यूजर्स सेलुलर मोडेम, कैमरा और माइक्रोफोन को फिजिकली डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। यह सुविधा ‘लॉकडाउन मोड’ को सक्रिय करती है, जो सभी वायरलेस कम्युनिकेशन और सेंसर को पूरी तरह बंद कर देती है.

Blackphone PRIVY 2.0

यह  स्मार्टफोन ‘Silent Phone’ ऐप के साथ पहले से ही इंस्टॉल आता है, जो यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वॉयस और वीडियो कॉल के साथ-साथ सुरक्षित मैसेजिंग की सुविधा प्रदान करता है. इस डिवाइस में उन्नत एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल का उपयोग किया गया है. PRIVY 2.0 की सबसे खास बात यह है कि यह SIM स्वैप अटैक जैसी आधुनिक साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है, जो आज की मोबाइल सुरक्षा में एक बड़ी चुनौती बन चुकी है.

यह भी पढ़े: फोन की लोकेशन ऑन रखने से ड्रोन अटैक का खतरा? सरकार ने किया अलर्ट

Samsung Galaxy S24 Ultra

सैमसंग का Galaxy S24 Ultra न केवल प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जा रहा है, बल्कि इसमें दिए गए एडवांस्ड सुरक्षा फीचर्स भी इसे खास बनाता हैं. इस स्मार्टफोन की सुरक्षा का मूल आधार Samsung Knox Matrix है, जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए डेटा सिंक्रोनाइजेशन को पूरी तरह सुरक्षित बनाता है। इसका ‘Pin App’ फीचर संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है, वहीं थेफ्ट डिटेक्शन लॉक किसी भी अवैध एक्सेस को रोकता है.

Apple iPhone 16 Pro Max

iOS 18 पर चलने वाला यह नया डिवाइस अब पहले से ज्यादा प्राइवेसी फीचर्स से लैस है. इसमें फेस/टच ID के जरिए ऐप लॉकिंग की सुविधा और एक नया इन-बिल्ट पासवर्ड मैनेजर शामिल है. यूजर डेटा की सुरक्षा के लिए डिवाइस में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही, Apple Intelligence के जरिए ऑन-डिवाइस डेटा प्रोसेसिंग की जाती है. इसके अलावा, नए Private Cloud Compute फीचर के जरिए क्लाउड पर डेटा की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है.

Sirin Labs Finney U1

Sirin Labs ने क्रिप्टो करेंसी को सुरक्षित रखने के मकसद से खास स्मार्टफोन Finney U1 लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन Sirin OS पर चलता है, जो एंड्रॉयड का एक कस्टम वर्जन है और डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है.

इस डिवाइस की सबसे खास बात इसका इनबिल्ट कोल्ड स्टोरेज वॉलेट है, जो नेटवर्क एक्सेस से पूरी तरह अलग रहता है, जिससे यूजर्स की क्रिप्टो करेंसी और ट्रांजैक्शन पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं. वहीं, एक फिजिकल सिक्योरिटी स्विच भी मौजूद है, जिससे यूज़र संवेदनशील ऑपरेशन्स के दौरान खुद को नेटवर्क से डिस्कनेक्ट कर सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola