9,499 रुपये में Thomson ने लॉन्च किया 32-इंच का QLED स्मार्ट टीवी, फ्री देख पाएंगे 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल
Thomson ने भारत में अपना 32-इंच JioTele OS वाला QLED टीवी लॉन्च कर दिया है. इस टीवी का पैनल HDR सपोर्ट करता है और ब्राइटनेस 350 निट्स दी गयी है. इसका रिमोट मल्टी-लैंग्वेज वॉइस सर्च के साथ आता है और बड़े OTT ऐप्स के शॉर्टकट कीज भी हैं. आइए जानते हैं इस टीवी के फीचर्स की पूरी डिटेल्स.
Thomson ने भारत में अपना नया 32-इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है. यह JioTele OS पर रन करता है. ये टीवी खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एंट्री-लेवल या मिड-रेंज बजट में बेहतर पिक्चर और साउंड तलाश में रहते हैं. इसमें QLED पैनल के साथ में 36W का दमदार स्पीकर आउटपुट मिलता है. इसमें आपको Jio का कंटेंट-फोकस्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी मिलेगा. कुल मिलाकर, ये टीवी उन Android बेस्ड टीवी का एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है, जो इस सेगमेंट में पहले से छाए हुए हैं. आइए अब बात कर लेते हैं इस टीवी के फीचर्स और कीमत की.
Thomson 32-इंच JioTele OS TV के फीचर्स
इस टीवी में 32-इंच का बेजल-लेस QLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो HD Ready रेजोल्यूशन (1366 x 768) के साथ आता है. इसमें आपको HDR सपोर्ट मिलता है और कंपनी के मुताबिक इसकी ब्राइटनेस 350 निट्स तक जाती है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टीवी JioTele OS पर चलता है. जो नॉर्मल ऐप-फर्स्ट लेआउट की जगह लाइव टीवी और इंडियन कंटेंट को ज्यादा फोकस में रखता है. इसमें आपको 400 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल, 300 से ज्यादा JioGames और Jio Store के जरिए कई ग्लोबल और रीजनल OTT ऐप्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, टीवी आपके देखने के पैटर्न, भाषा और रीजन के हिसाब से AI बेस्ड कंटेंट रिकमेंडेशन भी देता है.
इसके अंदर आपको Amlogic प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. साउंड की बात करें तो टीवी में आपको 36W के स्टेरियो बॉक्स स्पीकर्स मिल जाते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, ARC और CEC सपोर्ट वाले दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिया गया है. इसके साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट भी मिलता है, जो कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और जिसमें Netflix, JioCinema, Jio Hotstar और YouTube के लिए अलग-अलग बटन दिए गए हैं.
Thomson 32-इंच JioTele OS TV की कीमत
Thomson का 32-इंच JioTele OS वाला QLED टीवी (मॉडल 32TJHQ002) भारत में ₹9,499 की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह टीवी 22 जनवरी 2026 से सिर्फ Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ऐसे में अगर आप बजट में स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें: LG ने उतारी नयी AC रेंज, अब कम बिजली में मिलेगी ज्यादा ठंडक, फीचर्स भी मिलेंगे नये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










