आपकी इन 5 आदतों से फुर्र हो जाती है iPhone की बैटरी, आज ही बदल डाले इन्हें

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Nov 2025 3:57 PM

विज्ञापन

आपकी ये आदतें जल्द खराब कर देंगी iPhone की बैटरी

iPhone Battery: अगर आप भी iPhone यूजर हैं और आपकी भी ये शिकायत रहती है कि बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो हो सकता है आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें इसे धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही हों. जैसे रातभर चार्ज करना या सस्ते चार्जर का इस्तेमाल करना. आइए जानते हैं और किन चीजों से आपको बचना चाहिए ताकि आपके iPhone की बैटरी लंबे समय तक स्वस्थ रहे.

विज्ञापन

iPhone Battery: आज देश का एक बड़ा वर्ग iPhone यूज कर रहा है क्यूंकि कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के मुकाबले इसमें फास्ट प्रोसेसर, बढ़िया कैमरा क्वालिटी और कमाल का स्क्रीन रेजॉल्यूशन मिलता है. हालांकि, कई iPhone यूजर्स को फोन की एक चीज बड़ा परेशान कर देती है, और वह है इसकी बैटरी. अक्सर कई iPhone यूजर्स की शिकायत रहती है कि उनके फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है. कई बार उन्हें लगने लगता है कि फोन की बैटरी ही खराब हो चुकी है लेकिन ऐसा नहीं होता है.

कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं जिसकी वजह से iPhone की बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है. अगर आप भी जाने अनजाने में ये गलतियां करते हैं तो आज से ही बंद कर दें. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.   

फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाकर छोड़ देना

रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर रखना आसान तो लगता है, लेकिन इससे बैटरी कई घंटों तक 100% पर बनी रहती है, जो लगातार उस पर लोड डालता है. लिथियम-आयन बैटरियां 20% से 80% के बीच रहना ज्यादा पसंद करती हैं. बार-बार रातभर चार्जिंग करने से बैटरी धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है और एक बार चार्ज करने पर फोन कम चलने लगता है.

अपने फोन की बैटरी को बार-बार 0% होने देना

अगर आपका iPhone बार-बार बंद होने की हालत तक पहुंच जाता है, यानी बैटरी 0% हो जाती है, तो ये उसकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है. बार-बार पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और उसकी लाइफ कम होने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि फोन बंद होने से पहले ही उसे चार्ज कर लें. बेहतर होगा कि बैटरी को जितना हो सके 20% से ऊपर बनाए.

सस्ते या बिना सर्टिफिकेशन वाले चार्जर इस्तेमाल करना

सस्ते चार्जर लेकर आप थोड़े पैसा बचा सकते हैं, लेकिन लंबे समय में ये आपकी बैटरी को खराब कर देते हैं. ऐसे चार्जर करंट को सही तरह से कंट्रोल नहीं करते और चार्जिंग के दौरान बैटरी को जरूरत से ज्यादा गर्म कर देते हैं. इसलिए हमेशा Apple-certified केबल और एडेप्टर ही यूज करें, ताकि फोन सेफ और स्थिर तरीके से चार्ज हो सके.

स्क्रीन की ब्राइटनेस हमेशा फुल रखना

हमेशा ब्राइटनेस को पूरा बढ़ाकर रखने से आपकी बैटरी काफी जल्दी खत्म होती है. ज्यादा ब्राइटनेस से फोन ज्यादा गर्म होता है, और गर्मी बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन होती है. कोशिश करें कि ऑटो-ब्राइटनेस यूज करें या खुद ब्राइटनेस कम करके रखें. इससे आपकी बैटरी भी बचेगी और आपकी आंखों को भी आराम मिलेगा.

कुछ ज्यादा ऐप्स को बैकग्राउंड में चलने देना

आपका iPhone ऐप्स को संभालने में काफी स्मार्ट है, लेकिन फिर भी कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं और बैटरी खाते रहते हैं. खासकर सोशल मीडिया, मैप्स और स्ट्रीमिंग वाले ऐप्स सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं. जिन ऐप्स की आपको जरूरत नहीं है, उनके लिए Background App Refresh बंद कर देने से आपकी बैटरी काफी देर तक चलेगी.

यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं लैपटॉप बैटरी की लाइफ, आज के आज बदल डालें इन्हें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola