मैकेनिक पर नहीं खर्चना चाहते पैसे? तो अभी सुधार लें ये गलतियां, जल्दी खराब नहीं होगा फ्रिज

Tech Tips
Tech Tips: अगर आप भी फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं और मैकेनिक पर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो आज ही अपनी इन गलतियों में सुधार कर लें. इससे आप अपने फ्रिज को जल्दी खराब होने से बचा पाएंगे और आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे.
Tech Tips: गर्मी हो या फिर कोई भी सीजन फ्रिज हर मौसम के लिए जरूरी है. ऐसे में कौन ही चाहेगा कि उसका फ्रिज खराब हो जाए? हालांकि, अनजाने में कई लोग ऐसे छोटी-छोटी गलती कर देते हैं, जिससे उनका फ्रिज खराब हो जाता है. जिसके बाद उन्हें इसे बनवाने के लिए मैकेनिक पर खर्च करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही छोटी गलतियों को बताने वाले हैं. जिसका ध्यान रख कर आप अपने फ्रिज को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं.
AC के रिमोट में बस दबा दें ये खास बटन, रात में बिना ठिठुरन के आएगी अच्छी नींद, बिल भी उठेगा कम
फ्रिज के बर्फ को निकालने के लिए न करें चाकू का इस्तेमाल
कई फ्रिज ऐसे होते हैं जिनमें ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट का फीचर नहीं होता है. ऐसे में उनके फ्रिज में बहुत ज्यादा बर्फ जम जाती है. कई लोग फ्रिज से बर्फ को निकालने के लिए चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल करते हैं. जो कि सबसे बड़ी गलती है. धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से फ्रिज को भारी नुकसान पहुंचता है. क्योंकि, इससे फ्रीजर पंचर हो सकता है. जिससे गैस लीक हो सकती है. ऐसे में अगर आपके फ्रिज में ज्यादा बर्फ जम जाती है, तो आप कुछ देर के लिए अपने फ्रिज को बंद कर दें. इसके अलावा उसे मैन्युअल पर सेट कर दें. जिससे बर्फ खुद ब खुद पिघल जाएगी.
एयर वेंट को ब्लॉक कर देना
अक्सर लोग अपने फ्रिज में ठूंस-ठूंस कर सामान भर देते हैं. ऐसे में फ्रिज के एयर वेंट के पास भारी सामान या कंटेनर रख देने से फ्रिज में ठंडी हवा का फ्लो रुक जाता है. जिससे कंप्रेसर को कूलिंग करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. नतिजन बिजली की खपत ज्यादा होने के साथ-साथ कंप्रेसर पर ज्यादा लोड होने से वह खराब हो जाता है. ऐसे में हमेशा अपने फ्रिज के एयर वेंट के सामने कोई भी भारी कंटेनर रखने से बचें और हो सकें तो फ्रिज में सामान ज्यादा ओवरलोड न करें. जिससे फ्रिज का एयर फ्लो नॉर्मल रहे.
वोल्टेज अप-डाउन में चलाना
देश के कई जगहों में पावर वोल्टेज अप-डाउन होते रहती है. ऐसे में वोल्टेज के ज्यादा अप-डाउन होने पर अपने फ्रिज के प्लग को स्विच बोर्ड से निकाल दें. क्योंकि, वोल्टेज के अचानक कम-ज्यादा होने से फ्रिज का कंप्रेसर जल सकता है. इसके अलावा फ्रिज को बिना स्टेबलाइजर चलाने से भी दिक्कत आ सकती है. इससे भी आपके फ्रिज के कई जरूरी हिस्से जल सकते हैं या शॉर्ट सर्किट हो सकता है. ऐसे में वोल्टेज के ऊपर-नीचे होने पर हमेशा फ्रिज के प्लग को निकाल दें.
दीवार से सटा कर फ्रिज को रखना
फ्रिज को दीवार से सटा कर रखने की गलती हर कोई करता है. अगर आपके घर में फ्रिज है और आप भी यही गलती कर रहे हैं, तो तुरंत इसे ठीक कर लें. क्योंकि, दीवार से सटा कर फ्रिज को रखने से फ्रिज की हीट बाहर नहीं निकल पाती है और इसके कारण कंप्रेसर खराब हो जाते हैं. इसलिए, हमेशा फ्रिज को कम से कम दीवार से 10 इंच की दूरी पर रखें.
आधा भारत नहीं जानता AC में Star का मतलब? जान जाएंगे तो कभी नहीं करेंगे ये गलती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










