ALERT: कैश रिडीम करने के चक्कर में लग जाएगा चूना, SBI ने किया ग्राहकों काे अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
SBI Alert: भूलकर भी न करें ये गलती

SBI Alert

State Bank of India Alert: एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक कभी भी रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने के लिए किसी भी मैसेज या व्हॉट्सऐप पर एपीके लिंक नहीं भेजता है. ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

SBI ALERT: एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. दरअसल, जालसाज फर्जी एसएमएस और व्हॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से बैंक के ग्राहकों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या है इन मैसेजेज में?

इन मैसेजेज में यूजर्स से रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए कहा जाता है. साथ ही, एक फर्जी लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करने पर यूजर के निजी डेटा को चोरी किया जा सकता है. 

बैंक ने ग्राहकों को क्या सलाह दी है?

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक कभी भी रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने के लिए किसी भी मैसेज या व्हॉट्सऐप पर एपीके लिंक नहीं भेजता है. ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है.

SBI ने यूजर्स को किया अलर्ट

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने स्पष्ट किया है कि एसबीआई कभी भी रिवॉर्ड प्वॉइंट्स रिडीम करने के लिए एसएमएस या व्हॉट्सऐप पर कोई एपीके लिंक नहीं भेजता है. एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनधिकृत फाइल्स को डाउनलोड करने से भी बचें. यह अलर्ट जालसाजी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जारी किया गया है.

Sbi alert / x

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहकों के काम की बात

बैंकिंग मैसेज को ध्यान से पढ़ें : फोन पर रिसीव होने वाले बैंकिंग से जुड़े मैसेज को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि फर्जी मैसेज में अक्सर स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां होती हैं.

लिंक पर क्लिक न करें : अनजान सोर्स से रिसीव हुए मैसेज में दिये गए लिंक पर क्लिक करने से बचें. किसी भी लिंक की ऑथेंटिसिटी बैंक से कंफर्म करें.

बैंकिंग ऐप को अपडेट रखें : अपने बैंकिंग ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें और अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सिक्योर करें.

साइबर क्राइम के बारे में जागरूक रहें : साइबर क्राइम के बारे में जागरूक रहें और इस बारे में अपने आसपास के लोगों को भी जानकारी दें.

साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट करें : अगर कभी साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाएं, तो तुरंत संबंधित अथॉरिटी या साइबर क्राइम यूनिट्स को इसकी जानकारी दें.

Cyber ​​Fraud Alert: टेलीग्राम पर इनवेस्टमेंट से ऑनलाइन डिटेन्शन तक, खाते से कैसे खाली हो रही गाढ़ी कमाई? कैसे बचें इससे और कहां करें शिकायत?

Fake E-Challan: फोन पर अगर आ जाये ई-चालान, तो लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें यह खबर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

इन मैसेजेज में यूजर्स से रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए कहा जाता है. साथ ही, एक फर्जी लिंक भी भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करने पर यूजर के निजी डेटा को चोरी किया जा सकता है.