SORRY BUBU: नोएडा से मेरठ तक किसने लगाये अजीब पोस्टर्स? पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया भी हैरान

Sorry Bubu Posters
SORRY BUBU: सोशल मीडिया पर इन पोस्टर्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिससे लोग कई अटकलें लगा रहे हैं. कुछ इसे प्रेमिका से माफी मांगने का तरीका मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े प्रचार अभियान या फिल्म प्रमोशन से जोड़ रहे हैं.
SORRY BUBU: सोशल मीडिया पर एक चर्चा जोरों से चल रही है. ‘सॉरी बूबू’ को लेकर. दरअसल, नोएडा से लेकर मेरठ तक फैले रहस्यमयी ‘SORRY BUBU’ पोस्टर्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है. खासकर नोएडा के सेक्टर 37 में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज पर ये पोस्टर्स चर्चा का विषय बन गए हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पोस्टर्स के पीछे कौन है और इनका उद्देश्य क्या है?
माफी मांगने का तरीका या प्रॉडक्ट प्रोमोशन
सोशल मीडिया पर इन पोस्टर्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोग इसे किसी प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका से माफी मांगने का तरीका मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़े प्रचार अभियान या फिल्म प्रमोशन से जोड़ रहे हैं. ‘BUBU’ का रहस्य और पोस्टर लगाने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
पुलिस कर रही जांच
नोएडा पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये पोस्टर्स किसने लगाये हैं. हालांकि, अब तक इस व्यक्ति या समूह की पहचान नहीं हो पाई है और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाना अवैध है, और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्टर की चर्चा
सॉरी बूबू के इस रहस्यमयी पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर कई चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे एक रोमांटिक अंदाज में देख रहे हैं, तो कुछ इसे एक मिस्ट्री मानकर इसके पीछे छिपी कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं. अब सबकी निगाहें इस रहस्यमयी पोस्टर पर टिकी हैं. क्या यह किसी व्यक्तिगत माफी का संदेश है या फिर किसी बड़े प्रचार अभियान का हिस्सा? पुलिस की जांच के बाद ही इसका रहस्य खुल पाएगा.
Viral Video: स्कूल जाने की इतनी जद्दोजहद, तो क्या पढ़ाई छोड़ दें?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










