'Sonam Gupta Bewafa Hai' फिर ट्रेंड में, राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ा नया विवाद
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Jun 2025 9:38 AM
Sonam Gupta Bewafa Hai sonam raghuvanshi latest news
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर 'Sonam Gupta Bewafa Hai' मीम फिर से ट्रेंड कर रहा है. जानिए पूरा मामला.
Sonam Gupta Bewafa Hai: सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘Sonam Gupta Bewafa Hai’ ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इस बार यह एक सच्ची घटना से जुड़ा है. राजा रघुवंशी मर्डर केस (Raja Raghuvanshi Murder Case) में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi Case) को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है.
क्या है राजा रघुवंशी मर्डर केस? (Raja Sonam Raghuvanshi Case)
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर से थे. वे मेघालय में हनीमून पर गए थे, लेकिन 23 मई को अचानक लापता हो गए. कुछ दिनों बाद राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, जबकि सोनम गायब थी.
सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी
सोनम को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में एक ढाबे से अचेत अवस्था में पाया गया. पुलिस ने दावा किया कि सोनम ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को राजा की हत्या के लिए हायर किया था. जांच में सामने आया कि सोनम का राज कुशवाहा नामक व्यक्ति से अफेयर था, जो इस हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
यह भी देखें: Viral Video: सांप से अपने बच्चे को बचाने के लिए चिड़िया ने लगा दी जान, फिर जो हुआ…
यह भी पढ़ें: ‘Wash Your Face Like a Man’ ट्रेंड सोशल मीडिया में वायरल, क्या चीज है ये?
‘Sonam Gupta Bewafa Hai’ मीम क्यों ट्रेंड कर रहा है?
2016 में एक ₹10 के नोट पर ‘Sonam Gupta Bewafa Hai’ लिखा हुआ वायरल हुआ था. यह एक अज्ञात प्रेमी द्वारा लिखा गया था, जिसने सोनम गुप्ता को बेवफा बताया था. अब, सोनम रघुवंशी के इस मर्डर केस के बाद लोग इस पुराने मीम को फिर से शेयर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, “जिसने 2016 में वो नोट लिखा था, वो दूरदर्शी था!” दूसरे ने कहा, “अब साबित हो गया कि सोनम ही बेवफा है.” कई लोग इस केस को लेकर CBI जांच की मांग कर रहे हैं.
यह भी देखें: Viral Video: ट्रेन के डिब्बे को ही समझ बैठा हाईवे, भारी भीड़ में दौड़ा दी बाइक, लोग बोले- मूर्खों की कमी नहीं
यह भी देखें: Viral Video: भारत को ऐसे ही नहीं कहते जुगाड़ू देश, बंदे ने कार को ही बना डाला गन्ने के जूस का ठेला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










