अब फोन नहीं, जेब में होगा टैबलेट! Samsung के नए Tri Fold Phone ने मार्केट में मचाई खलबली, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Samsung Tri-fold Phone

Samsung Tri-fold Phone

Samsung Tri Fold Phone: Samsung एक ऐसा ट्राई फोल्ड फोन लेकर आने वाला है, जिसके खुलते ही यूजर्स को टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन मिलेगी. यानी एक ही डिवाइस में फोन और टैबलेट दोनों का ही फायदा यूजर्स को मिल सकेगा.

विज्ञापन

Samsung Tri Fold Phone: अब स्मार्टफोन यूजर्स को एक ही डिवाइस में टैबलेट और स्मार्टफोन का मजा मिलने वाला है. क्योंकि, जल्द ही साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung एक ऐसा फोल्डिंग फोन लेकर आने वाली है, जो एक-दो बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार मुड़ सकेगा. Samsung के इस खास फोल्डिंग फोन को “ट्राई फोल्ड फोन” का नाम दिया गया है. Samsung से पहले इस तरह के फोल्डेबल फोन को Huawei “Mate XT Ultimate” के नाम से पेश कर चुकी है. अब इस कड़ी में Samsung का अगला नाम होने वाला है. Samsung के इस नए “ट्राई फोल्ड फोन” के डिजाइन की काफी चर्चा भी हो रही है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge रिव्यू: प्रीमियम फोन की परफॉरमेंस तो जबरदस्त लेकिन बैटरी कितनी पावरफुल? जानिए यहां 

ये होगी खासियत

Samsung ने अपने “ट्राई फोल्ड फोन” में ड्युअल हिंज डिजाइन देने वाला है. जिससे फोन दो बार फोल्ड हो सकेगा और खोलने पर यह टैबलेट के साइज का हो जाएगा. यानी कि यूजर्स जरूरत पड़ने पर फोन में ही टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक तरह से सैमसंग का ये नया फोन जेब में टैबलेट लेकर चलने जैसा होगा. इस ट्राई फोल्ड फोन को खोलने पर इस का साइज Z शेप में नजर आने वाला है. जिससे Samsung का यह फोल्डिंग फोन बाकी फोल्डिंग फोन से बिल्कुल अलग होगा.

इस महीने हो सकता है लॉन्च

फिलहाल तो साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने नए “ट्राई फोल्ड फोन” की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है. लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की तीसरी तिमाही यानी की सितंबर के अंत तक में Samsung का ये नया फोन स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री मार सकता है.

इतनी हो सकती है कीमत

कीमत के मामले में Samsung का यह नया फोन Apple के प्रीमियम फोन की कीमत से भी ऊपर है. रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये हो सकती है. ऐसे में कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन आम यूजर्स से ज्यादा टेक लवर्स और इनोवेशन पसंद करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं, इस फोन को साउथ कोरिया में लॉन्च करने के साथ-साथ भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F56 5G vs CMF Phone 2 Pro: 30 हजार से कम बजट में कौन बेहतर? जानें फुल कंपैरिजन

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola