Samsung का मुड़ने वाला फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, देखें कहां और कैसे लपके ये डील

Published by : Ankit Anand Updated At : 11 Sep 2025 1:14 PM

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Flip 6: सैमसंग के मुड़ने वाले इस फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 6: अगर आप भी कई दिनों से सैमसंग का स्टाइलिश और प्रीमियम फोन खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो Galaxy Z Flip 6 अच्छा चॉइस हो सकता है. फिलहाल अमेजन पर इस पर करीब 40,000 रुपये तक की छूट चल रही है. साथ ही बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर मिलाकर आप इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Flip 6: अगर आप भी सैमसंग स्मार्टफोन्स के दीवाने हैं और काफी दिन से एक बढ़िया और प्रीमियम फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, सैमसंग का पिछले साल आया Galaxy Z Flip 6 अभी अमेजन पर जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहा है. इस फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर सीधा आपको ₹40,000 तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा कंपनी ने खास बैंक ऑफर भी रखे हैं, जिससे कीमत और घट जाती है. आइए आपको इस डील की पूरी जानकारी देते हैं.

Samsung Galaxy Z Flip 6 पर तगड़ा डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 6 पर धांसू ऑफर चल रहा है. बताते चलें कि इस फोन की लॉन्चिंग प्राइस इंडिया में 1,09,999 रुपये रखी गई थी. लेकिन अमेजन पर फिलहाल ये फ्लिप-स्टाइल फोन पूरे 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. यानी डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत सिर्फ 69,999 रुपये रह गई है.

IDFC FIRST Bank और Yes Bank क्रेडिट कार्ड EMI का इस्तेमाल करने पर आपको फोन पर 1000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा.

Samsung galaxy z flip 6 amazon price

इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसमें आप अपना पुराना फोन देकर इस डिवाइस की कीमत और कम कर सकते हैं. एक्सचेंज में आपको 43,400 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, लेकिन असली वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी.

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2X मेन डिस्प्ले आपको मिलता है. इसमें FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रॉलिंग काफी स्मूद लगती है. फोन के बाहर की तरफ 3.4 इंच की सुपर AMOLED कवर स्क्रीन भी दी गई है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट सिर्फ 60Hz है.

फोन में पावरफुल बनाने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है. बैटरी 4000mAh की है और इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

कैमरे सेक्शन की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा आपको मिल जाता है. इसके अलावा फोन में कई स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी और यूजिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना देते हैं.

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale में Google Pixel 9 हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2025: इस दिन से शुरू होगा सेल का महाकुंभ, iPhone से लेकर सब कुछ मिलेगा सस्ता

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola