ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई Realme GT 6T की कीमत, मात्र इतने रुपये में मिल रहा है घर लाने का मौका

Updated:
विज्ञापन

Realme GT 6T

Realme GT 6T को पिछले साल मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन शानदार फीचर्स के साथ आता है और अब यह महत्वपूर्ण छूट ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।

विज्ञापन

Realme GT 6T Discount Offer: अगर आप भी एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में जुटे हैं जो मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स को आसानी से संभाल सके, तो अमेजन की यह सेल आपके लिए बेहतरीन मौका है. अमेजन पर बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इस स्मार्टफोन को किफायती दाम पर खरीदना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें. आइये विस्तार से जानते हैं इस बेहतर डील के बारे में… 

Realme GT 6T पर धांसू डिस्काउंट 

Realme GT 6T की लॉन्चिंग कीमत ₹32,999 थी, लेकिन अब यह Amazon पर 19% की भारी छूट के साथ सिर्फ ₹28,998 में उपलब्ध है. यह ऑफर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर लागू है.

इसके अलावा, बैंक ऑफर्स से यह डील और भी किफायती हो जाता है. चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, साथ ही ₹5,000 का कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इन सभी ऑफर्स का पूरा फायदा उठाने पर यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹22,498 में खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, Amazon एक एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹27,350 तक की छूट मिल सकती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Realme GT 6T की फीचर्स 

इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है.

यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज तक के वेरिएंट में उपलब्ध है. इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 8MP का डुअल-कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतरीन है.

पावर बैकअप के लिए फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे आपका फोन मिनटों में चार्ज हो जाता है.

यह भी पढ़े: 7 हजार में iPhone 16 Pro जैसा स्मार्टफोन लायी यह देसी कंपनी, फीचर्स भी चकाचक

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola