Rashmika Mandana Deepfake Video Case: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Jan 2024 8:49 AM
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई साइबर अपराध संबंधित मामलों में शामिल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उसी ने अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो बनाया था.
Main Accused Arrested In Rashmika Mandanna’s Deepfake Video Case : ‘एनिमल’, ‘पुष्पा’ सहित कई हिट फिल्मों की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विगत 10 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी. गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई साइबर अपराध संबंधित मामलों में शामिल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उसी ने अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो बनाया था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल 6 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें रश्मिका मंदाना लिफ्ट में नजर आ रही हैं. रश्मिका ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा था. अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह शख्स एक वृद्ध महिला को डिजिटल रूप से बंधक भी बना चुका है.
Also Read: Deepfake Explained: क्या होता है डीपफेक, कैसे बचें इससे और फेक वीडियो की कहां करें शिकायत?
किसी और के चेहरे पर लगाया रश्मिका मंदाना का चेहरा
दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया गया. यह वीडियो पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर नियमों की व्यापक मांग उठी. विचाराधीन डीपफेक वीडियो में शुरुआत में ब्रिटिश-भारतीय इंफ्लूएंसर जारा पटेल को काले रंग की पोशाक में लिफ्ट में प्रवेश करते हुए दिखाया गया था. हालांकि, डीपफेक तकनीक के उपयोग के माध्यम से जारा पटेल के चेहरे के ऊपर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया.
रश्मिका मंदाना ने जताया था दुख
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है. ईमानदारी से कहूं तो एआई सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिसयूज की वजह से खतरे में आ गया है. रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आ चुकी हैं.
Also Read: DeepFake पर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स ने क्या कदम उठाए? सरकार ने किया रिव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










