ePaper

आज का Quordle #1326 हुआ पेचीदा! यहां जानिए इसे हल करने का तरीका

Updated at : 11 Sep 2025 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
Quordle Answers

क्वार्डल हिंटस और उत्तर

आज का Quordle #1326 खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल रहा. ऐसे में अगर आप भी इस वर्ड पजल में फंस गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. यहां हम आपके लिए लाए हैं सही क्लूज और फाइनल आंसर.

विज्ञापन

Quordle हर दिन आपके दिमाग को एक नया ट्विस्ट देता है, लेकिन आज का पजल Quordle#1326 थोड़ा टफ निकला. ऐसे में अगर आप कोशिश करके भी आज की पहेलियों को नहीं सुलझा पाए, तो यहां हम दे रहे हैं स्टेप-बाय-स्टेप हिंट्स और आज का सही जवाब. साथ ही इसे खेलने के लिए प्रो टिप्स.

Quordle 1326: आज के हिंट्स

Starting Letters (शुरुआती अक्षर): B, M, B, F
Ending Letters (अंतिम अक्षर): L, L, Y, T

  • आज के सभी उत्तरों में 5 अलग-अलग स्वर (A, E, I, O, U) शामिल हैं.
  • एक शब्द में अक्षर दोहराए गए हैं.
  • आज के किसी भी शब्द में Q, Z, X, या J शामिल नहीं है.

Quordle 1326: आज के शब्दों का अर्थ

शब्द 1- ओवन/ग्रिल में तेज गर्मी देकर खाना पकाने की क्रिया.
शब्द 2 – सार्वजनिक स्थानों या इमारतों की दीवारों पर बने सजावटी या संदेशात्मक चित्र.
शब्द 3- एक छोटी घोड़ागाड़ी.
शब्द 4 – मांस का एक टुकड़ा.

Quordle 1326: आज के उत्तर

  • BROIL
  • MURAL
  • BUGGY
  • FILET

Quordle खेलने के प्रो टिप्स

Quordle की शुरुआत Strong और Smart वर्ड से करें: पहले ऐसे 2–3 शब्द डालें जिनमें ज्यादा से ज्यादा स्वर (A, E, I, O, U) और कॉमन कॉन्सोनेंट्स (R, S, T, N, L) हों. जैसे CRANE, AUDIO, SLUMP जैसे वर्ड मददगार साबित होंगे.

चारों ग्रिड्स पर ध्यान दें: Wordle की तरह सिर्फ एक शब्द पर मत फोकस करें. हर अनुमान चारों पजल्स को आगे बढ़ाता है, इसलिए बैलेंस्ड शब्द चुनें.

लेटर्स को जल्दी एलिमिनेट करें: कोशिश करें कि शुरुआत में ही ज्यादा से ज्यादा नए अक्षर आजमाएं. इससे आपको क्लियर हो जाएगा कि कौन से लेटर्स वर्ड्स में नहीं हैं.

रिपीट लेटर्स चेक करें: कई बार शब्दों में डबल लेटर्स (जैसे LETTER, SHEEP) आते हैं. अगर पजल अटक रहा है, तो रिपीटेड लेटर्स की संभावना भी देखें.

कठिन लेटर्स को अंत में रखें: Q, Z, X, J जैसे रेयर अक्षरों को शुरू में मत ट्राई करें. पहले आसान और कॉमन लेटर्स कन्फर्म करें.

पैटर्न को पहचानें: अगर आपने शुरुआत में वॉयल्स पकड़ लिए तो पैटर्न (जैसे _RA_E) देखकर जल्दी सही शब्द मिल सकता है.

लॉजिकल अप्रोच रखें, Guesswork नहीं: रैंडम शब्द डालने से बेहतर है हर बार स्ट्रैटेजिक वर्ड डालें, जिससे चारों ग्रिड्स में प्रोग्रेस हो.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola