POCO M8 5G: भारत में धमाकेदार एंट्री की तैयारी, लीक से खुला बड़ा राज
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Jan 2026 2:42 PM
POCO M8 5G: नया स्मार्टफोन 8 जनवरी को भारत में, जानें फीचर्स / तस्वीर पोको से
Poco M8 5G भारत में 8 जनवरी को लॉन्च होगा. 50MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3, 120Hz डिस्प्ले और 5520mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ यह Flipkart पर उपलब्ध होगा. कीमत का खुलासा जल्द.
POCO M8 5G: भारत का स्मार्टफोन बाजार नये साल की शुरुआत में एक और धमाकेदार लॉन्च देखने वाला है. Poco अपनी M-सीरीज का अगला स्मार्टफोन POCO M8 5G भारत में पेश करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे टेक प्रेमियों में उत्सुकता और बढ़ गई है.
लॉन्च डेट और उपलब्धता
Poco ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि POCO M8 5G भारत में 8 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्चहोगा. यह स्मार्टफोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध रहेगा. प्लैटफॉर्म पर इसका डेडिकेटेड प्रोडक्ट पेज लाइव हो चुका है, जिसमें फोन की झलक और कुछ फीचर्स की पुष्टि की गई है.
कैमरा सेटअप और डिजाइन
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP कैमरा सिस्टम दिया जाएगा. रियर कैमरा मॉड्यूल सेंटर में रखा गया है, जिसमें दो सेंसर और LED फ्लैश स्क्वायर शेप वाले मॉड्यूल में फिट हैं. फोन का वजन करीब 178 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.35mm होगी, जिससे यह स्लिम और हल्का लगेगा.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.77-इंच डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन में Corning Glass Protection मिलने की उम्मीद है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रॉसेसर दिया जा सकता है. स्टोरेज ऑप्शन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा.
बैटरी और चार्जिंग
अगर यह Redmi Note 15 5G जैसा हार्डवेयर शेयर करता है, तो इसमें 5520mAh बैटरी मिल सकती है. चार्जिंग के लिए 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है. यह बैटरी बैकअप लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त होगा.
कीमत और तुलना
Poco ने अभी तक भारत में POCO M8 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है. तुलना के लिए, Redmi Note 15 5G ग्लोबल मार्केट में लगभग ₹30,000 से शुरू होता है. वहीं, Poco का पिछला मॉडल POCO M75 G भारत में ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. उम्मीद है कि M8 5G को बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में रखा जाएगा ताकि यह युवाओं को आकर्षित कर सके.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Series Review: दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी, सीरीज में जानिए कौन सा बेहतर?
यह भी पढ़ें: Realme से लेकर Oppo तक, जबरदस्त कैमरा के साथ जनवरी में धमाल मचाने आ रहे हैं ये स्मार्टफोन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










