PM मोदी ने ऑनलाइन गेमिंग के दीवानों से की मुलाकात, खुद भी खेले गेम; देखें पूरा Video

Updated:
विज्ञापन
PM मोदी ने ऑनलाइन गेमिंग के दीवानों से की मुलाकात, खुद भी खेले गेम; देखें पूरा Video

PM Modi Meets Gamers: ऑनलाइन गेमर्स और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात का पूरा वीडियो आज लाइव हो गया है. प्रधानमंत्री और गेमर्स के बीच इस मुलाकात में गेमिंग इंडस्ट्री की चुनौतियों और भविष्य को लेकर चर्चा की गई है.

विज्ञापन

PM Modi Meets Gamers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के 7 युवा और चर्चित ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात का वीडियो रिलीज हो गया है. इस दौरान पीएम मोदी और युवाओं के बीच दिलचस्‍प बातचीत देखी जा सकती है. 11 अप्रैल को हुई इस मुलाकात के इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के इन्फ्लुएंसर्स और ई-स्पोर्ट्स एथलीट्स और कंटेंट क्रिएटर्स से इंडस्ट्री के भविष्य और चुनौतियों के बारे में चर्चा की है.

PM मोदी ने अंशु बिष्ट, मिथिलेश पाटणकर, पायल धारे, नमन माथुर, अनिमेश अग्रवाल, तीर्थ मेहता और गणेश गंगाधर से गेमिंग इंडस्ट्री पर चर्चा की. प्रोग्राम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने सभी गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से उनका परिचय लिया. इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि क्या इसे एक प्रोफेशन के तौर पर लिया जा सकता है. इस दौरान उन्होंने गेमिंग इंडस्ट्री को रेगुलराइज करने की नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ते रहने देने की जरूरत पर बल दिया है.

PM Modi ने देश के टॉप गेमर्स से की मुलाकात, वीआर गेमिंग पर भी आजमाये हाथ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शीर्ष गेमर्स के साथ गेमिंग उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. ई-गेमिंग उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों और उसके भविष्य के बारे में हुई इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘गेमर्स’ से कई सवाल किये, जबकि कुछ खेलों में उन्होंने अपना हाथ भी आजमाया.

बातचीत के दौरान मोदी ने ‘गेमर्स’ से कहा, लोगों ने विभिन्न समाधानों की पेशकश की है. मेरे पास ‘मिशन लाइफ’ नामक एक वैकल्पिक समाधान है, जो पर्यावरण को लाभ पहुंचाने के लिए हमारी दैनिक जीवन शैली को बदलने की वकालत करता है. अब, वैश्विक जलवायु मुद्दों को संबोधित करने के उद्देश्य से एक खेल की कल्पना करें, जिसमें ‘गेमर’ सबसे टिकाऊ दृष्टिकोण की पहचान करने के लिए विभिन्न तरीकों और समाधानों का पता लगाये.

National Creators Award: पीएम मोदी ने की ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत, कंटेंट क्रिएटर्स को बांटे पुरस्कार

उन्होंने कहा, ये कदम क्या हैं? हम इसके माध्यम से कैसे आगे बढ़ सकते हैं और सफलता के लिए सबसे अच्छा तरीका चुन सकते हैं? एक उदाहरण के रूप में स्वच्छता को ही लें. खेल का विषय स्वच्छता के इर्द-गिर्द घूम सकता है और हर बच्चे को यह खेल खेलना चाहिए. युवाओं को भारतीय मूल्यों को अपनाना चाहिए और उनके वास्तविक महत्व को समझना चाहिए.

‘गेमर्स’ ने प्रधानमंत्री के साथ ‘गेमिंग’ उद्योग में नये क्रियाकलापों के बारे में चर्चा की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सरकार ने भारत में ‘गेमिंग’ उद्योग को बढ़ावा देने वाले ‘गेमर्स’ की रचनात्मकता को मान्यता दी है. उन्होंने ‘गेमिंग’ उद्योग में महिलाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की और साथ ही जुआ बनाम ‘गेमिंग’ से संबंधित मुद्दों पर भी विचार साझा किये. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola