PM Modi ने देश के टॉप गेमर्स से की मुलाकात, वीआर गेमिंग पर भी आजमाये हाथ

Updated:
विज्ञापन
PM Modi ने देश के टॉप गेमर्स से की मुलाकात, वीआर गेमिंग पर भी आजमाये हाथ

PM Modi ने देश के टॉप गेमर्स से हाल ही में मुलाकात की, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने इस मुलाकात में गेमर्स से भारतीय ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, उसकी संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की है. आइए जानते हैं-

विज्ञापन

PM Modi Meets Top Gamers: नयी तकनीक को लेकर उत्साहित रहनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश से प्रमुख सात गेमर्स से मुलाकात की और उनके साथ कंप्यूटर और मोबाइल पर गेम भी खेला. युवाओं और बच्चों में लोकप्रिय गेम बनानेवाले युवा गेमर्स प्रधानमंत्री मोदी को मोबाइल औरव कंप्यूटर पर दक्षता और उल्लास के साथ गेम खेलते देखकर आश्चर्यचकित थे.

देश के शीर्ष गेमर्स से पीएम मोदी की मुलाकात में मिथपैट – अनिमेश अग्रवाल, नमन माथुर, पायल धारे, गणेश गंगाधर, तीर्थ मेहता, मिथिलेश पाटणकर और गेमर फ्लीट – अंशू बिष्ट मौजूद थे. पीएम ने इन टॉप गेमर्स से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि कुछ वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गेम्स पर भी हाथ आजमाया. पीएम मोदी ने गेमिंग खिलाड़ियों के साथ गेमिंग उद्योग में कुछ मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की.

National Creators Award: पीएम मोदी ने की ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत, कंटेंट क्रिएटर्स को बांटे पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गेमिंग उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भारत के कुछ शीर्ष ‘गेमर्स’ के साथ बातचीत की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने यह जानकारी दी. मालवीय ने ‘एक्स’ पर खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का एक छोटा वीडियो साझा करते हुए कहा कि उन्होंने गेमिंग उद्योग में हो रहे नये क्रियाकलापों और कैसे मोदी सरकार ने भारत में गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले गेमर्स की रचनात्मकता को मान्यता दी है, पर चर्चा की.

भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने गेमिंग उद्योग में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा करते हुए जुआ बनाम गेमिंग से संबंधित मुद्दों पर भी बातचीत की. मालवीय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गेमिंग इंटरेक्शन’ किया और इसमें तीर्थ मेहता, पायल धारे, अनिमेष अग्रवाल, अंशु बिष्ट, नमन माथुर, मिथिलेश पाटनकर, गणेश गंगाधर जैसे शीर्ष भारतीय गेमर्स के साथ पीसी और वीआर गेम्स खेले.

National Creators Awards : टेक्निकल गुरुजी गौरव चौधरी ने जीता टेक क्रिएटर पुरस्कार

भाजपा नेता ने कहा, उन्होंने गेमिंग उद्योग में नए क्रियाकलापों और कैसे मोदी सरकार ने भारत में गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले गेमर्स की रचनात्मकता को कैसे मान्यता दी है, इस पर भी चर्चा की. गेमिंग उद्योग में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा करते हुए जुआ बनाम गेमिंग से संबंधित मुद्दों पर भी उन्होंने चर्चा की. मालवीय ने कहा, पूरी बातचीत जल्द ही सामने आएगी. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola