PM Kisan 19th Installment eKYC: जानें ऑनलाइन अपडेट का तरीका, नहीं तो लाभुकों की लिस्ट से कट जाएगा नाम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Jan 2025 12:29 PM

विज्ञापन

PM Kisan 19th Installment eKYC

PM Kisan 19th Installment eKYC: किसानों को 19वीं किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब वे अपनी जानकारी पूरी करें और ई-केवाईसी अपडेट कराएं. अगर कोई किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हटा दिया जाएगा. जानिए अपनी ई-केवाईसी स्टेटस चेक करने और आवश्यक जानकारी अपडेट करने का तरीका.

विज्ञापन

PM Kisan 19th Installment eKYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके तहत हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता किसानों को दी जाती है. इस योजना के तहत 2,000 रुपये की किस्त हर चार महीने में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक, 18वीं किस्त के तहत 3.46 लाख करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं. किसानों को 19वीं किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब वे अपनी जानकारी पूरी करें और ई-केवाईसी अपडेट कराएं. अगर कोई किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हटा दिया जाएगा. किसानों को pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी ई-केवाईसी स्थिति चेक करनी चाहिए और आवश्यक जानकारी अपडेट करनी चाहिए.

PM Kisan 19th Installment: किसानों को 19वीं किस्त आने का इंतजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 18वीं किस्त तक किसानों के बैंक खातों में 3.46 लाख करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं. किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह राशि केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जो दो शर्तें पूरी करेंगे. पहली, अपनी जानकारी अपडेट करें और दूसरी, ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें. अगर किसान इन दोनों बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो उनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हटाया जा सकता है और उन्हें 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

PM Kisan 19th Installment: ईकेवाईसी ऐसे कर सकते हैं चेक (PM Kisan eKYC How To Check ?)

पीएम किसान योजना के लाभार्थी अपने ई-केवाईसी स्टेटस की जांच pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. वहां ‘फार्मर कॉर्नर’ में ई-केवाईसी का विकल्प मिलेगा. इसे क्लिक करने के बाद ओटीपी आधारित ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें आधार नंबर डालना होता है. आधार नंबर के बाद किसान का स्टेटस दिखेगा, और अगर ई-केवाईसी अधूरा है, तो उसे अपडेट कर लिया जाएगा.

PM Kisan 19th Installment: ईकेवाईसी ऐसे करें (PM Kisan eKYC How To Do ?)

ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां होमपेज पर आपको फार्मर कॉर्नर सेक्शन में ईकेवाईसी का विकल्प चुन लेना है. अब ईकेवाईसी पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है. सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा. इस ओटीपी को दर्ज करना है और सब्मिट के बटन पर क्लिक कर देना है. सफल ईकेवाईसी के बाद, एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें ईकेवाईसी सफलतापूर्वक हो गया है लिखा होगा.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है? (What Is PM-KISAN ?)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है. यह राशि छोटे और सीमांत किसानों के जीवन को सुधारने और उनकी खेती के खर्चों को पूरा करने के लिए दी जाती है. योजना के तहत 6,000 रुपये को तीन किस्तों में 2,000 रुपये प्रति किस्त के रूप में दिया जाता है और यह राशि हर चार महीने के अंतराल में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी और इसका उद्देश्य किसानों को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है.

Air India Wi-Fi: एयर इंडिया की उड़ान में भी चलेगा इंटरनेट, नयी सर्विस का ऐसे उठाएं फायदा

SIM Card Rules: एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों पर सख्ती की तैयारी; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola