SIM Card Rules: एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों पर सख्ती की तैयारी; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

SIM Card Rules

SIM Card Rules: नये नियमों के तहत, फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.

विज्ञापन

New SIM Card Rules: ट्राई (TRAI) ने फर्जी मोबाइल नंबरों को डिएक्टिवेट करते हुए नये और सख्त सिम कार्ड नियम लागू किये हैं. इन नियमों का उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना और जनता को सुरक्षा प्रदान करना है. टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने भी इस दिशा में कड़े कदम उठाए हैं.

New SIM Card Rules: हजारों मोबाइल नंबर हुए डिएक्टिवेट

नये नियमों का उद्देश्य फर्जी कॉल्स और एसएमएस के जरिये धोखाधड़ी को रोकना है. ट्राई (TRAI) ने हजारों फर्जी मोबाइल नंबरों को डिएक्टिवेट किया है और सरकार ने जनता को फ्रॉड से राहत देने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं.

New SIM Card Rules: होगी कड़ी कार्रवाई

धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाये गए हैं. कई लोग किसी और के नाम पर सिम कार्ड खरीदकर धोखाधड़ी करते हैं. ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जो लोग फर्जी सिम कार्ड लेते हैं या धोखाधड़ी करते हैं, उन्हें साइबर सुरक्षा के लिए खतरा माना जाएगा.

New SIM Card Rules: तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

नये नियमों के तहत, फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है. इन व्यक्तियों के सभी सक्रिय सिम कार्ड ब्लॉक कर दिये जाएंगे और उन्हें छह महीने से तीन साल तक नया सिम लेने पर प्रतिबंधित किया जाएगा. किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर सिम कार्ड लेना अब अपराध माना जाएगा.

New SIM Card Rules: डेटाबेस तैयार होगा

2025 से, सरकार ब्लैकलिस्ट किये गए व्यक्तियों की जानकारी टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा करेगी, ताकि इन व्यक्तियों के नाम पर दोबारा सिम कार्ड जारी न हो सके. एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा और लिस्ट में शामिल व्यक्तियों को नोटिस भेजा जाएगा, जिसका जवाब उन्हें सात दिनों के भीतर देना होगा.

UPI यूजर्स के लिए आज से बदल गए नियम, डबल हो गई पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट

इन फोन्स पर आज से नहीं चलेगा WhatsApp, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola