ePaper

इन फोन्स पर आज से नहीं चलेगा WhatsApp, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 01 Jan 2025 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Update

WhatsApp Update

WhatsApp Update: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का सपोर्ट नये साल में कई पुराने मॉडल्स पर मिलना बंद हो जाएगा. जिन लोगों के पास ये हैंडसेट हैं, वे अपने फोन में व्हाट्सऐप के जरिये चैटिंग नहीं कर पाएंगे.

विज्ञापन

Whatsapp Update: 1 जनवरी 2025 से WhatsApp कुछ पुराने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. मेटा ने घोषणा की है कि अब कई पुराने Android डिवाइसेज पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म हो जाएगा. यह परिवर्तन विशेष रूप से Samsung, Sony और Motorola जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के पुराने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स पर लागू होगा.

इन डिवाइसेज पर अब WhatsApp नहीं चलेगा

इस बदलाव में Samsung Galaxy S3, Galaxy Note 2, Galaxy Ace 3, Galaxy S4 Mini, Motorola के Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014, HTC One X, One X+, Desire 500, Desire 601, LG Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, LG L90 और Sony के Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V जैसे नाम शामिल हैं. इन डिवाइसेज पर अब WhatsApp नहीं चलेगा.

समय-समय पर सपोर्ट हटाता है व्हाट्सऐप

WhatsApp का उद्देश्य अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव, नये फीचर्स और मजबूत सुरक्षा प्रदान करना है, लेकिन पुराने डिवाइसेज के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ नये अपडेट्स और फीचर्स संगत नहीं हो पाते. इसलिए, समय-समय पर सपोर्ट को हटा दिया जाता है.

नये फोन की पड़ेगी जरूरत

WhatsApp के अनुसार, जो डिवाइस Android 4.0 (KitKat) या इससे पुराने वर्जन पर काम कर रहे हैं, उन्हें अब 1 जनवरी 2025 से सपोर्ट नहीं मिलेगा. अगर आपका फोन इस सूची में है और आप WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो आपको एक नया फोन खरीदना होगा, जो Android KitKat या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता हो.

नया फोन खरीद रहे हों, तो पुराने डेटा और चैट्स का बैकअप लेना न भूलें

Meta को और ज्यादा मॉडर्न हार्डवेयर की जरूरत है. ऐसे में कंपनी पुराने OS पर चलने वाले डिवाइस पर से सपोर्ट हटा रही है. Meta आने वाले दिनों में डिवाइसों में और ज्यादा AI फीचर्स और फंक्शन को शामिल करना चाहता है. ऐसे में अगर आप नया फोन खरीद रहे हों, तो पुराने डेटा और चैट्स का बैकअप लेना न भूलें, ताकि आपका महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षित रहे और नये फोन में आसानी से ट्रांसफर किया जा सके.

UPI यूजर्स के लिए आज से बदल गए नियम, डबल हो गई पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट

WhatsApp पर नये साल के लेटेस्ट स्टिकर्स, यहां से करें डाउनलोड और शेयर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola