Optical Illusion: खुद को विराट कोहली समझने वाले भी नहीं ढूंढ पाए क्रिकेट की भीड़ में विकेट, आप भी कर लें ट्राइ

optical Illusion Photo
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के गेम्स देखने को मिलते हैं, जो दिमागी कसरत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. इन्हीं में से एक है ऑप्टिकल इल्यूजन का खेल, जिसमें तस्वीरों में छिपी हुई चीजों को खोजने की चुनौती दी जाती है. आज हम आपके लिए ऐसा ही एक चैलेंज लेकर आए हैं. देखते हैं आप इसमें छिपी हुई चीज ढूंढ पाते है या नहीं.
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें तेजी से वायरल होती रहती हैं. इन तस्वीरों की खास बात यह होती है कि ये हमारी आंखों और दिमाग दोनों को धोका देती हैं. कई बार तेज नजरें वाले भी इन्हें ढूंढ़ने में नाकाम साबित होते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही मजेदार और चुनौतीपूर्ण तस्वीर लेकर आए हैं. यह एक ब्रेन टीजर है जिसे सुलझाना आसान नहीं होगा. इस इमेज में हर जगह आपको “क्रिकेट” शब्द ही लिखा हुआ दिखाई देगा. तस्वीर के कोने-कोने में बस यही एक शब्द मौजूद है.
Optical Illusion: क्रिकेट की भीड़ में छिपा है विकेट
क्रिकेट के मैदान की भीड़ में कहीं एक विकेट छिपा हुआ है. सोचिए, क्या आप उसे ढूंढ सकते हैं? आज आपको ऐसा ही एक मजेदार चैलेंज मिलने वाला है. इस तस्वीर में सैकड़ों क्रिकेट से जुड़ी चीजें नजर आएंगी, लेकिन कहीं न कहीं एक विकेट भी छिपा हुआ है. सवाल ये है – क्या आप इसे खोज पाएंगे?

लेकिन जरा रुकिए! इस चैलेंज को आसान न समझिए, क्योंकि इसे पूरा करने के लिए आपके पास केवल 5 सेकंड का समय है. अगर आप इतने कम समय में विकेट को ढूंढ लेते हैं, तो मान लिया जाएगा कि आप वाकई ‘मुकद्दर के सिकंदर’ हैं. तैयार हैं? तो फिर शुरुआत कीजिए और बताइए कहां है वो छिपा हुआ विकेट?
Optical Illusion: नहीं ढूंढ पाए “विकेट”?
फोटो देखने में तो आपको काफी नॉर्मल लग रही होगी, लेकिन इसमें विकेट को खोजना आसान काम नहीं है. इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत है, तभी आप इसे ढूंढ सकते हैं. अगर आप तस्वीर में विकेट को नहीं खोज पाते हैं, तो खबर की आखिर तस्वीर में आप आसानी से लाल घेरे में देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Optical Illusion: बड़े-बड़े धुरंधर ढूंढ नहीं पाए काजू की भीड़ में राजू, अगर आप हैं तो 10 सेकंड में ढूंढकर दिखाएं
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




