200MP कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ तहलका मचाने आई Oppo Reno 15 Series
Published by : Shivani Shah Updated At : 08 Jan 2026 2:32 PM
ओप्पो रेनो 15 सीरीज लॉन्च/ फोटो-ओप्पो
Oppo Reno 15 Series Launched: चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो ने आज भारत में अपनी नयी रेनो 15 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हैं. जानिए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.
Oppo Reno 15 Series Launched: चाइनीज टेक कंपनी Oppo ने आज फाइनली अपनी नयी फ्लैगशिप Oppo Reno 15 Series भारत में लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में तीन मॉडल्स Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Mini शामिल है. Reno 14 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च हुए इस नये सीरीज को कई अपग्रेडस के साथ लॉन्च किए गए हैं. Reno 15 सीरीज में सबसे खास और अलग इसमें शामिल Reno 15 Mini मॉडल है, जो रेनो सीरीज का पहला कॉम्पैक्ट मॉडल है. इसके अलावा, कंपनी ने इस सीरीज के कैमरे पर ज्यादा फोकस किया है. प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हुए इस सीरीज में स्टाइलिश डिजाइन से लेकर कई सारे फीचर्स भी दिए गए हैं. आइए जानते हैं फिर इस सीरीज की किमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में.
ओप्पो रेनो 15 सीरीज की क्या है कीमत? | Oppo Reno 15 Series Price
जैसा कि आप जानते हैं, कि ओप्पो रेनो 15 सीरीज में तीन मॉडल्स ओप्पो रेनो 15, ओप्पो रेनो 15 प्रो और ओप्पो रेनो 15 मिनी शामिल है. ऐसे में स्टैंडर्ड मॉडल ओप्पो रेनो 15 को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 45,999 रुपये, 48,999 रुपये और 53,999 रुपये है.
वहीं, प्रो मिनी मॉडल को कंपनी ने दो ही वेरिएंट 12+256GB और 12+512GB ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 59,999 रुपये और 64,999 रुपये है. इसके अलावा, प्रो मॉडल को भी कंपनी ने 12+256GB और 12+512GB वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 67,999 रुपये और 72,999 रुपये है.
इस सीरीज की सेल 13 जनवरी से शुरू होगी. आप इसे ओप्पो की ऑफिशियल साइट या फिर ई-कॉमर्स शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Amazon और Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं. हालांकि, इन मॉडल्स की आप आज से प्री-बुकिंग कर सकते हैं.
मिल रहा लॉन्च ऑफर | Oppo Reno 15 Series Launch Offer
ओप्पो अपने इस नये सीरीज पर लॉन्च ऑफर भी दे रहा है, जिससे आप 4 से 5 हजार रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं. इस डिस्काउंट का फायदा आप ICICI, HDFC, Kotak और SBI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर उठा सकते हैं. ऐसे में –
स्टैंडर्ड मॉडल रेनो 15 के 8GB+256GB वेरिएंट पर 4,599 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट पर 4,899 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट पर 5,399 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा.
रेनो 15 प्रो मिनी मॉडल के 12+256GB वेरिएंट पर 5,999 रुपये और 12+512GB वेरिएंट पर 6,499 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं.
रेनो 15 प्रो मॉडल के 12+256GB वेरिएंट पर 6,799 रुपये और 12+512GB वेरिएंट पर 7,299 रुपये तक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं.
ओप्पो रेनो 15 सीरीज स्पेसिफिकेशन्स | Oppo Reno 15 Series Specs
डिस्प्ले
सीरीज के तीनों डिवाइस में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले दिया है. स्टैंडर्ड मॉडल रेनो 15 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है. प्रो मॉडल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा, प्रो मिनी मॉडल में 6.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है.
तीनों मॉडल्स स्मार्ट एडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं. इसके अलावा, प्रो मॉडल्स में 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. इतना ही नहीं, तीनों मॉडल्स में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम, ग्लेशियर ग्लो ग्लास रियर पैनल, यूनिक लुक के लिए होलोफ्यूजन डिजाइन एलिमेंट्स और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है.
कैमरा
फोटोग्राफी कि बात करें, तो ओप्पो की ये सीरीज खास कैमरा पर फोकस करती है. तीनों ही मॉडल्स ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस हैं. हालांकि, प्रो मॉडल्स में जहां 200MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. दोनों ही मॉडल्स के रियर कैमरे 60fps पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे. वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तीनों मॉडल्स में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस कि बात करें, तो प्रो मॉडल्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल रेनो 15 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इन डिवाइस में AI Mind Space फीचर भी दिया गया है. तीनों मॉडल्स Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेंगे.
बैटरी
पावर के लिए, स्टैंडर्ड मॉडल में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि प्रो मॉडल्स में 6,200mAh की बैटरी दी गई है. तीनों मॉडल्स 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Series Review: दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी, सीरीज में जानिए कौन सा बेहतर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










