Oppo K13 5g Sale: 7000mAh की लंबी बैटरी वाले Oppo K13 5g की पहली सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा बढ़िया डिस्काउंट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Apr 2025 1:21 PM

विज्ञापन

oppo k13 5g

Oppo K13 5g Sale Starts: हाल ही में Oppo ने सबसे बड़ी बैटरी वाला नया मॉडल Oppo K13 5G लॉन्च किया था. जिसकी सेल आज से शुरू हो गई है. Oppo K13 5G को Oppo लवर्स ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं. इसके अलावा Oppo लवर्स इस नए मॉडल को Oppo के ऑफिशियल साइट से भी खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

Oppo K13 5g Sale Starts: बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से परेशान हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, सबसे बड़ी बैटरी वाले Oppo K13 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. ग्राहक इस नए स्मार्टफोन को ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं. Oppo के इस नए मॉडल Oppo K13 5G कि खासियत कि बात करें तो इस नए मॉडल में 7000mAh की लंबी बैटरी दी गई है. जिससे स्मार्टफोन को एक बार चार्ज करने के बाद फोन को दो दिनों तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, अगर आप गेम लवर हैं तो फिर आपको इस नए मॉडल में 10 घंटे लगातार गेमिंग के लिए बैटरी बैकअप मिलेगा. साथ ही इसमें कुलिंग फीचर भी है जो आपके फोन को गर्म होने से बचाएगा. तो फिर चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में.

यह भी पढ़ें: Infinix Note 50s 5G+ Sale Starts: खुशबू वाले स्मार्टफोन की पहली सेल पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट

Oppo K13 5G पर मिल रहा बैंक ऑफर

ऑनलाइन ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Oppo K13 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है. लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ ग्राहक इसे 11 हजार रुपये तक में भी खरीद सकते हैं. इस मॉडल पर किसी भी बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,170 रुपये का डिस्काउंट ग्राहकों को मिलेगा. जिससे इस फोन की कीमत 16,829 रुपये हो जाएगी. वहीं, अगर आप एक्सचेंज ऑफर पर इस नए मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो फिर अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर आप इस नए मॉडल Oppo K13 5G को खरीद सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर में आपको 10 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि, आपके पुराने स्मार्टफोन कि कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. फोन के कंडीशन के अनुसार ही आपको डिस्काउंट मिलेगा.

Oppo K13 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Oppo K13 5G में 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का FUll HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी ने इस नए मॉडल के डिस्प्ले में वेट हैंड टच और ग्लव्स मोड का फीचर दिया गया है. जिससे यूजर्स गीले हाथों और ग्लव्स लगे हाथों से भी आराम से चला सकेंगे.

कैमरा: Oppo K13 5G में वीडियो रिकॉर्डिंग और धांसू फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा दिया गया है. जिसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. साथ ही यूजर्स को AI Eraser, AI Unblur जैसे कई सारे AI टूल्स भी मिलेंगे.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Oppo K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा.

बैटरी: Oppo K13 5G में सबसे खास चीज उसकी बैटरी है. 80W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 7000mAh की लंबी बैटरी दी गई है. जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि फोन 30 मिनट में 62% और 56 मिनट में 100% तक फुल चार्ज हो जाएगा. फुली चार्ज होने के बाद बैटरी 49 घंटे का कॉलिंग टाइम और 10 घंटे का गेमिंग टाइम बैकअप देगी.

रैम: Oppo K13 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें पहला वेरिएंट 8GB+128GB और दूसरा वेरिएंट 8GB+256GB है.

कीमत: मॉडल के पहले वेरिएंट 8GB+128GB की कीमत 17,999 रुपये है और दूसरे वेरिएंट 8GB+256GB की कीमत 19,999 रुपये है.

कलर: इस नए मॉडल में यूजर्स को दो कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें Icy Purple और Prism Black शामिल है.

Oppo K13 5G के अन्य फीचर्स

Oppo K13 5G के अन्य फीचर्स कि बात करें तो फोन को धूल-पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है. इसके अलावा यह मॉडल गेमिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. साथ ही मल्टी टास्किंग और लंबे समय तक के गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीट से बचाने के लिए फोन में वेपर कुलिंग चैंबर का फीचर दिया गया है. जिससे लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करने पर भी फोन गर्म नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर कौन-सा फोन है बेस्ट? Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G में तगड़ा मुकाबला!

यह भी पढ़ें: Vivo Y39 Review: तगड़ी बैटरी और AI फीचर्स की कॉम्बिनेशन से सबको टक्कर दे रहा यह फोन, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola