जियो पेमेंट्स बैंक में खाता खोलें और पाएं 5000 रुपये के गिफ्ट वाउचर्स

Jio Payments Bank
25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच बचत Jio Payments Bank में खाता खोलने वाले ग्राहकों को 5000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर्स दिये जाएंगे.
दिसंबर के ईयर एंड सीजन में जियो पेमेंट्स बैंक अपने नये ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है. 25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच बचत खाता खोलने वाले ग्राहकों को 5000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर्स दिये जाएंगे. यह गिफ्ट वाउचर्स मैक डॉनल्ड्स, ईज माई ट्रिप, मैक्स फैशन जैसे बड़े ब्रांड्स के होंगे.
जियो पेमेंट्स बैंक एक डिजिटल बैंक है, जो केवल पांच मिनट में खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है. इसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड जैसी सेवाएं भी शामिल हैं. जियो पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य अपनी सुविधाओं और ऑफर्स के जरिये नये ग्राहकों को आकर्षित करना है.
जियो पेमेंट्स बैंक क्या है?
जियो पेमेंट्स बैंक एक डिजिटल बैंक है जो रिलायंस जियो द्वारा संचालित है. यह बैंक भारत सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त एक पेमेंट्स बैंक है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है, जैसे कि आसान बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन और अन्य वित्तीय सेवाएं. जियो पेमेंट्स बैंक की सेवाओं में:
डिजिटल अकाउंट : यह मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से बैंकींग सेवाएं प्रदान करता है
रीचार्ज और बिल भुगतान : ग्राहकों को मोबाइल रीचार्ज, डीटीएच रिचार्ज और विभिन्न बिलों का भुगतान करने की सुविधा मिलती है
मनी ट्रांसफर : बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा भी उपलब्ध है
कैश विथड्रॉल : जियो पेमेंट्स बैंक के एटीएम नेटवर्क से पैसे निकालने की सुविधा भी मिलती है
सुरक्षा : यह बैंक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित और भरोसेमंद ट्रांजैक्शन अनुभव प्रदान करता है.
यह बैंक विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद है जो ऑनलाइन लेन-देन और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से अपनी वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं.
Jio Recharge Plan: बंद होने वाला है 500GB डेटा वाला जियो का यह प्लान
Jio vs Airtel: किसका न्यू ईयर ऑफर ज्यादा दमदार, खुद देख लीजिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










