OnePlus की नयी 12 Series के स्मार्टफोन्स कैसे हैं? क्या है कीमत और कब से होगी सेल

OnePlus 12 Series Smartphones – स्मार्टफोन में नया 2K 120Hz ProXDR डिस्प्ले, 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग और मोबाइल के लिए 4th जेन हैसलब्लैड कैमरा है.
OnePlus 12 Series Price In India : टेक ब्रांड वनप्लस ने नयी दिल्ली में अपने ‘स्मूद बियॉन्ड बिलीफ’ लॉन्च इवेंट में अपनी नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन श्रृंखला वनप्लस 12 सीरीज पर से पर्दा उठा दिया है. इसी के साथ कंपनी ने अपने वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स की थर्ड जेनरेशन वनप्लस बड्स 3 भी लॉन्च कर दिया है.

वनप्लस 12 स्मार्टफोन प्रोप्राइटरी ट्रिनिटी इंजन के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मोबाइल प्लैटफॉर्म द्वारा संचालित है. स्मार्टफोन में नया 2K 120Hz ProXDR डिस्प्ले, 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग और मोबाइल के लिए 4th जेन हैसलब्लैड कैमरा है.
Also Read: Smartphone Under 20K: ये हैं 20 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
दूसरी ओर, वनप्लस 12आर – जो चीन और भारत के बाहर लॉन्च होने वाला पहला वनप्लस आर डिवाइस है – स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 द्वारा संचालित है. स्मार्टफोन दो रंगों – कूल ब्लू और आयरन ग्रे में उपलब्ध होगा.
कंपनी के अनुसार, वनप्लस बड्स 3 डुअल-ड्राइवर अकॉस्टिक सिस्टम के माध्यम से असाधारण, प्रभावशाली और अच्छी तरह से संतुलित ध्वनि प्रदान करता है. बड्स 3 स्लाइडिंग वॉल्यूम कंट्रोल के साथ भी आता है. यह पर्सनलाइज्ड एक्टिव नॉइज कैंसेलेशन भी प्रदान करता है.
Also Read: 108MP कैमरा और 12GB RAM वाले OnePlus के स्मार्टफोन की घट गई कीमत, जानिए अब कितने में मिलेगाइसके अलावा, वनप्लस ने होयोवर्स के सहयोग से बनाए गए भविष्य के वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन को भी टीज किया, जिसे 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा.

वनप्लस 12 की कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता
वनप्लस 12 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 12GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 64,999 रुपये और 16GB + 512GB ऑप्शन की कीमत 69,999 रुपये होगी. स्मार्टफोन 30 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. वनप्लस 12 की प्री-बुकिंग 23 जनवरी को रात 8:45 बजे से शुरू होगी. ग्राहक वनप्लस 12 पर Google One और YouTube प्रीमियम का फ्री ट्रायल पा सकते हैं.

वनप्लस 12आर की कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता
वनप्लस 12R को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 39,999 रुपये और 16GB + 256GB ऑप्शन की कीमत 45,999 रुपये होगी. वनप्लस 12आर की बिक्री 6 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे होगी. दोनों स्मार्टफोन ऑनलाइन और विजय सेल्स जैसे रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










