Jio और Airtel में किसका Netflix प्लान ज्यादा फायदेमंद? देखें

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 May 2024 10:33 AM

विज्ञापन

Reliance Jio vs Airtel Netflix Plans Price

Reliance Jio vs Airtel Netflix Plans Price: नेटफ्लिक्स के प्लान्स हर महीने सबस्क्राइब करनेवालों के लिए जरूरी बात बताते जा रहे हैं. रिलायंस जियो और एयरटेल के दो प्लान्स आपके काम आ सकते हैं. इन प्लान्स के साथ नेटफ्लिक्स का फायदा फ्री मिल जाएगा. इसके अलावा, ये रीचार्ज प्लान्स आपको हर रोज डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के भी बेनिफिट्स देते हैं.

विज्ञापन

Reliance Jio vs Airtel Netflix Plans Price: बात जब OTT की हो, तो इसमें Netflix का अलग लेवल है. और अगर आप हर महीने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पर पैसे खर्च कर थक चुके हैं, तो हम आपको काम की बात बताते हैं. रिलायंस जियो और एयरटेल के पास ऐसे प्लान्स हैं, जो फ्री में नेटफ्लिक्स के फायदे देते हैं. आइए जानें इनकी कीमत और बेनिफिट्स की डीटेल-

Airtel Rs 1499 Plan

एयरटेल का 1499 रुपये वाला प्लान हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट्स ऑफर करता है. इस प्लान के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और 3GB डेली डेटा के हिसाब से इसमें कुल 252 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है.

एयरटेल के इस प्लान के साथ प्रीपेड यूजर्स को नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके साथ में यह प्लान फ्री हैलोट्यून, 3 महीने के लिए फ्री अपोलो 24/7 मेंबरशिप और फ्री विंक म्यूजिक का बेनिफिट भी ऑफर करता है.

Airtel का सुपरहिट प्लान- 28 या 30 नहीं, पूरे 35 दिन की मिलेगी वैलिडिटी, जानिए कितनी है कीमत

Reliance Jio Rs 1099 Plan

रिलायंस जियो के नेटफ्लिक्स प्लान की बात करें, तो 1099 रुपये वाले इस रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर रोज 2GB हाई स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100SMS का फायदा मिलता है. 84 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान कुल 168GB डेटा ऑफर करता है.

जियो के इस प्रीपेड प्लान के साथ आपको नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही, यूजर्स को यह प्लान जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का भी फ्री ऐक्सेस ऑफर करता है.

एयरटेल के 1499 रुपये के प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

इस प्लान में हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, 84 दिनों की वैलिडिटी, नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलोट्यून, 3 महीने की फ्री अपोलो 24/7 मेंबरशिप और विंक म्यूजिक का फायदा शामिल है।

रिलायंस जियो के 1099 रुपये के प्लान की विशेषताएं क्या हैं?

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन, 100 SMS प्रतिदिन, 84 दिनों की वैलिडिटी, और नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही, जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस भी मिलता है।

क्या दोनों प्लान्स में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन फ्री है?

हां, एयरटेल का 1499 रुपये का प्लान नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन देता है, जबकि रिलायंस जियो का 1099 रुपये का प्लान नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

कितने दिनों की वैलिडिटी दोनों प्लान्स में है?

दोनों प्लान्स में 84 दिनों की वैलिडिटी है।

क्या ये प्लान्स सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं?

हां, ये प्लान्स प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

Jio ने पेश किया धांसू प्लान, 84 दिन के अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा ओटीटी सब्सक्रिप्शन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola