Nagin Dance तो बहुत देखा होगा, पर ऐसा कतई नहीं; Viral Video पसीने छुड़ा देगा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 Nov 2024 1:42 PM
Nagin Dance Viral Video
Viral Video Nagin Dance: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की असली सांप के साथ स्टेज पर नागिन डांस करती नजर आ रही है. यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है, इसे गलती से भी आजमाने की जुर्रत न करें.
Nagin Dance Viral Video: भारत में होनेवाली शादियों में नागिन डांस की अपनी खास जगह है. इसके बिना तो मानो हर शादी अधूरी है. कई लोगों को तो नृत्य की इस विधा में मानो महारत हासिल कर रखी हो. कोई नागिन बन जाता है तो कोई सपेरा. कुछ लोग तो डांस करते हुए नागिन के कैरेक्टर में कुछ इस तरह घुस जाते हैं कि जमीन पर लोट-लोटकर ही अपनी परफॉर्मेंस का ‘दी एंड’ करते हैं. इन सबके बीच एक ऐसा नागिन डांस सोशल मीडिया में वीडियो के साथ वायरल हो रहा है, जिसे आप अल्ट्रा – प्रो – मैक्स लेवल का कहेंगे.
वायरल वीडियाे में क्या है?
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में स्टेज पर एक लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही है. देखने से ऐसा लगता है कि वह नागिन बनी हुई है. यहां ट्विस्ट यह है कि इस डांसर के सामने कोई सपेरा नहीं बल्कि एक असली वाला नाग है. नाग अपना फन फैला कर बैठा हुआ है और लड़की उसके सामने पूरे मजे से डांस कर रही है. यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए है, इसे गलती से भी आजमाने की जुर्रत न करें.
स्टेज पर डांस में कहां से आया सांप?
स्टेज पर डांस के दौरान यह सांप कहां से आया? इसे कौन और क्यों लाया और यह वीडियो कहां का है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर का यह खतरनाक परफॉर्मेंस देखकर वहां मौजूद दर्शक हैरान हैं. वीडियो के आखिर में एक शख्स सांप को पकड़कर स्टेज से नीचे गिराता दिखाई देता है.
वीडियो पर लोगों ने क्या कमेंट्स किये?
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर राधे मीणा नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6 लाख 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. देखनेवाले इसे लाइक के साथ कमेंट भी कर रहे हैं. यह यूजर का कमेंट है- यह सांप तो बहुत जहरीला लग रहा है. अगर काट लिया तो जिंदगी खत्म हो जाएगी. एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया है- ऐसे मामले खतरनाक साबित होते हैं, लेकिन आजकल लोग पता नहीं किस नशे में रहते हैं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- इस बहन को भी वायरल होना है, इसीलिए इतना बड़ा रिस्क ले रही है.
Google Maps का नया फीचर बताएगा कितनी स्वच्छ है हवा जिसमें सांस ले रहे हैं आप
Nokia बनाने वाली HMD लायी तगड़ा हैंडसेट, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये खूबियां हैं जोरदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










