Nokia बनाने वाली HMD लायी तगड़ा हैंडसेट, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ ये खूबियां हैं जोरदार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Nov 2024 5:33 PM
HMD Fusion
HMD Fusion Launch Review: इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खूबी इसके स्मार्ट आउटफिट्स हैं. ये डिटैचेबल एक्सेसरीज, फोन के लुक को बदलने के साथ इसका परफॉर्मेंस भी बेहतर बना देते हैं.
Nokia के हैंडसेट्स बनानेवाली कंपनी HMD Global ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन HMD Fusion लॉन्च किया है. इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खूबी इसके स्मार्ट आउटफिट्स हैं. ये एक्सेसरीज डिटैचेबल हैं, जो फोन के लुक को बदलने के साथ इसके परफॉर्मेंस को भी बेहतर बना देते हैं.
लुक है लाजवाब
एचएमडी फ्यूजन फोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. पावर के लिए डिवाइस में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है. ये बैटरी 33W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डिजाइन की बात करें, तो इस फोन का लुक बहुत अनूठा और आकर्षित करने वाला है.
वर्चुअल मेमरी एक्सटेंशन सपोर्ट
HMD Fusion के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रॉसेसर दिया गया है. यह 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी वजह से मल्टीटास्किंग और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है. यह स्मार्टफोन वर्चुअल मेमरी एक्सटेंशन को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह और पावरफुल हो जाता है.
लो-लाइट में भी बढ़िया इमेज क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP का ड्यूल मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. साथ ही, यह नाइट मोड 3.0, फ्लैश शॉट 2.0 और जेस्चर-बेस्ड सेल्फी कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आता है, जो लो-लाइट में भी बढ़िया इमेज क्वालिटी देता है. यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर चलता है और बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस देता है.
HMD Fusion की कीमत कितनी है?
HMD Fusion को लॉन्च ऑफर के तहत 15,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है. इसकी कीमत बाद में 17,999 रुपये हो जाएगी. ग्राहक को इस फोन के साथ तीन स्मार्ट आउटफिट भी मिलेंगे, जिनमें कैजुअल, फ्लैशी और गेमिंग ऑप्शंस शामिल हैं. इनकी कीमत 5,999 रुपये है और ये बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दिये जा रहे हैं. यह स्मार्टफोन 29 नवंबर को दोपहर 12:01 बजे से Amazon और HMD Global की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा.
50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत
Samsung Galaxy A16 5G Launch Review: 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 6 साल तक चलेगा Phone
HMD Crest Review: नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी 15 हजार में लायी धाकड़ स्मार्टफोन, आप भी देखें खूबियां
24GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आया वनप्लस का सबसे पावरफुल फोन OnePlus 13
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










