50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत

Updated:
विज्ञापन
Vivo Y19s Review

Vivo Y19s Review

Vivo Y19s स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज की स्क्रीन, पंच-होल डिजाइन, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 5500mAh बड़ी बैटरी सहित कुछ दमदार फीचर्स दिये गए हैं.

विज्ञापन

Vivo Y19s Review: वीवो ने अपनी वाई-सीरीज (Vivo Y Series) का नया स्मार्टफोन लॉन्च (New Smartphone Launch) किया है. V19s Vivo कंपनी का नया फोन है और यह 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है. वीवो वाई19एस स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज की स्क्रीन, पंच-होल डिजाइन, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और 5500mAh बड़ी बैटरी सहित कुछ दमदार फीचर्स और नयी RGB नोटिफिकेशन लाइट दी गई है. इन लाइट्स को अलग-अलग ऐप के हिसाब से सेट कर यूजर्स आसानी से पता कर पाएंगे कि किस ऐप में नोटिफिकेशन आ रहे हैं. वीवो वाई19एस की कीमत और फीचर्स के बारे में आइए जानते हैं डीटेल से-

Vivo Y19s के फीचर्स कैसे हैं?

डिस्प्ले की बात : वीवो वाई19एस स्मार्टफोन में 6.68 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले एचडी+ (1680 x 720 पिक्सल) रेजॉल्यूशन ऑफर करती है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है और बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए डिस्प्ले 1000 निट्स तक ब्राइटनेस वाला है.

प्रॉसेसर और ओएस : अफॉर्डेबल कैटेगरी में आया वीवाे का यह फोन Unisoc T612 चिपसेट से लैस है. वीवो वाई19एस में एंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 दिया गया है.

रैम और स्टोरेज : वीवो के इस फोन में 6 जीबी तक रैम ऑप्शन मिलता है. डिवाइस में 6 जीबी वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है. स्टोरेज के लिए इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन है. इस किफायती फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा : Vivo Y19s में डुअल-LED फ्लैश वाला वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल है. फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिये गए हैं. हैंडसेट में अलग-अलग कलर में लाइटअप होने वाली एक रिंग-शेप्ड नोटिफिकेशन लाइट दी गई है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिला है.

बैटरी और कनेक्टिविटी : वीवो के इस स्मार्टफोन को 5500mAh बड़ी बैटरी पावर देती है, जो 15W रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है. हैंडसेट में ड्यूल सिम स्लॉट, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ड्यूल स्पीकर्स, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. हैंडसेट का डाइमेंशन 165.75 x 76.10 x 8.10 मिलीमीटर और वजन 198 ग्राम है.

Vivo Y19s की कीमत कितनी है?

वीवो वाई19एस हैंडसेट को किफायती स्मार्टफोन के रूप में थाइलैंड में 4 जीबी रैम औरव 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है. बेस वेरिएंट की कीमत 4,399 THB (लगभग 10,850 रुपये) है. 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 4,999 THB (लगभग 12,330 रुपये) में उपलब्ध है. यह हैंडसेट ग्लॉसी ब्लैक, पर्ल सिल्वर और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शंस में आया है.

50MP सेल्फी कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला Vivo V40 5G स्मार्टफोन हुआ 7 हजार रुपये सस्ता

Vivo V40e: 3D कर्व स्क्रीन, 50MP फ्रंट कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन कैसा है?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola