मात्र 711 रुपये की EMI पर मिल रहा Motorola Edge 60 Stylus को घर लाने का मौका, तुरंत कर लें बुक
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 May 2025 12:39 PM
Motorola Edge 60 Stylus
मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹22,999 रखी गई है. आप क्रेडिट कार्ड या बजाज फाइनेंस के जरिए केवल ₹711 की मासिक किस्त पर इसे अपना बना सकते हैं.
Motorola ने भारत में अपनी Edge 60 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus लॉन्च किया है. यह फोन बिल्ट-इन स्टायलस के साथ आता है, जिसकी मदद से यूजर्स ड्रॉइंग, स्केचिंग, नोट्स लिखने और आर्टवर्क जैसी क्रिएटिव एक्टिविटीज कर सकते हैं.
कंपनी ने इस डिवाइस में कई एडवांस्ड AI फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें Sketch to Image, AI Styling और Instant Shopping with Glance AI शामिल हैं.
यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है. इसके अलावा, फोन को मिलिट्री-स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन और बेहतर हो जाती है.
खास बात यह है की इस फोन को अब कम बजट वाले लोगों के लिए फाइनेंस प्लान के तहत केवल 711 रुपये की EMI में उपलब्ध है. आइए जानते हैं फोन के मुख्य फीचर्स के बारे में और जानते है यह फोन वैल्यू फॉर मनी है या नहीं.
Motorola Edge 60 Stylus की फीचर्स
यह फोन 6.7 इंच के 1.5K pOLED पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट लगाया है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है. इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो यूजर्स को स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस प्रदान करती है.
यह भी पढ़े: ₹5000 की छूट के साथ मिल रहा OnePlus Nord CE 4 Lite 5G, Amazon पर धमाकेदार डील
फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य Sony LYT 700C सेंसर वाला कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 3-इन-1 लाइट सेंसर भी शामिल है. सेल्फी के शौकीनों के लिए, यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा पेश करता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Motorola Edge 60 Stylus की कीमत
अगर आप भी मोटरोला का यह प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल यह अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 से शुरू होती है. यदि आपका बजट सीमित है, तो आप क्रेडिट कार्ड या बजाज फाइनेंस के जरिए केवल ₹711 की मासिक किस्त पर इसे अपना बना सकते हैं. विस्तृत जानकारी के लिए आप मोटरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










