₹12,999 में Motorola Edge 50 Fusion! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर और एक्सचेंज डील
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jun 2025 11:25 AM
Motorola Edge 50 Fusion अब Flipkart पर केवल ₹12,999 में उपलब्ध है, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ.
Motorola Edge 50 Fusion अब Flipkart पर केवल ₹12,999 में उपलब्ध है, एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ. इसमें है 6.67" कर्व्ड pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रॉसेसर, 50MP कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग. जानें क्या यह डील आपके लिए सही है.
Motorola ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Fusion पर Flipkart के जरिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. लॉन्च के समय इस फोन की कीमत ₹22,999 थी, लेकिन अब यह ₹18,999 में उपलब्ध है. खास बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट्स के साथ इसकी कीमत ₹12,999 तक गिर सकती है.
Motorola Edge 50 Fusion Flipkart Offer: खास बातों पर डालें एक नजर
कीमत और ऑफर:
लिस्टेड कीमत: ₹18,999
एक्सचेंज ऑफर: ₹14,400 तक
योग्य डिवाइस एक्सचेंज पर ₹6,000 की अतिरिक्त छूट, जिससे कीमत घटकर ₹12,999 हो सकती है
बैंक ऑफर:
Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक
Axis Bank SuperMoney Rupay क्रेडिट कार्ड के जरिये UPI लेन-देन पर ₹500 तक कैशबैक
यह भी पढ़ें: ₹20,000 के अंदर बेस्ट स्मार्टफोन्स, जून 2025 में टॉप 5 धांसू ऑप्शन्स
Motorola Edge 50 Fusion: फोन की स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67-इंच pOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रॉसेसर: Snapdragon 7s Gen 2
स्टोरेज और RAM: 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज
बैटरी: 5000mAh बैटरी, 68W Turbo Power चार्जिंग
कैमरा: 50MP Sony मेन लेंस, 13MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा
सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित Hello UI, Android 17 तक अपडेट्स का वादा
अगर आप एक मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग हो, तो Motorola Edge 50 Fusion को जरूर देखें.
यह भी पढ़ें: Oppo K13x: 15 हजार के अंदर लॉन्च हुआ ओप्पो का 5G फोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे यह फीचर्स
यह भी पढ़ें: 58,750 रुपये सस्ता हुआ iPhone 16 Pro, यहां है धाकड़ डील, लगाएं मौके पर चौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










