रियल मनी गेमिंग यूनिकॉर्न्स को लगा झटका, ड्रीम11 समेत चार स्टार्टअप्स सूची से बाहर

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग / एआई-जेनरेटेड रिप्रेजेंटेशनल इलस्ट्रेशन

Real Money Gaming Unicorns: भारत सरकार के नए ऑनलाइन गेमिंग कानून के बाद ड्रीम11, MPL समेत चार प्रमुख RMG स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न का दर्जा खो दिया. जानिए कौन-कौन हुए प्रभावित और किसे मिला फायदा

विज्ञापन

Real Money Gaming Unicorns: भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन मनी गेमिंग (RMG) को नियंत्रित करने के लिए नया कानून लागू किए जाने के बाद देश की प्रमुख रियल मनी गेमिंग (Real Money Games) कंपनियों को बड़ा झटका लगा है. ड्रीम11 (Dream11), गेम्स24×7 (Games24X7), गेम्सक्राफ्ट (Gameskraft) और मोबाइल प्रीमियर लीग (Mobile Premiere League , MPL) जैसे दिग्गज स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न का दर्जा खो दिया है.

कानून का असर: यूनिकॉर्न से बाहर हुए दिग्गज

ASK प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट 2025 के अनुसार, सरकार के नए कानून ने इन कंपनियों के मूल्यांकन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है.

  • ड्रीम11: 26 करोड़ उपयोगकर्ता
  • गेम्स24×7: 12 करोड़
  • गेम्सक्राफ्ट: 3 करोड़
  • MPL: 9 करोड़

इन कंपनियों को अब विज्ञापन और फंडिंग पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी ग्रोथ धीमी हो गई है.

नया कानून: क्या बदला?

पिछले महीने संसद द्वारा पारित विधेयक में पैसे के जरिए खेले जाने वाले सभी ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाया गया है.

  • ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा
  • मनी गेम्स के विज्ञापन पर रोक
  • बैंकों को फंड ट्रांसफर से प्रतिबंधित किया गया

इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है और कंपनियों को भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजन बंद करना पड़ा है.

नए यूनिकॉर्न्स की एंट्री

हालांकि RMG सेक्टर में गिरावट आई है, लेकिन भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. 2025 में शामिल हुए 11 नए यूनिकॉर्न्स: AI.Tech, Navi Technologies, Vivriti Capital, Veritas Finance, Rapido, Netradyne, Jumbotail, Darwinbox, MoneyView, Juspay, Drools

सबसे मूल्यवान स्टार्टअप्स

  • Zerodha: $8.2 अरब
  • Razorpay और Lenskart: $7.5 अरब

यह भी पढ़ें: Dream11, WinZO, My11Circle जैसे ऐप्स होंगे बैन? ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने की सरकार ने कर ली तैयारी

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola