Microsoft Server Down: अब कैसी है एयरलाइंस की स्थिति?

Updated:
विज्ञापन
Windows 10 Outage | X

Windows 10 Outage | X

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट की वजह से विंडोज संचालित उपकरणों के प्रभावित होने से शुक्रवार को भारत सहित दुनियाभर में प्रौद्योगिकी संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

Microsoft Server Down: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि शुक्रवार को वैश्विक आईटी व्यवधान के कारण प्रभावित हुईं एयरलाइन प्रणाली सामान्य रूप से काम करने लगी हैं. उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर तक सभी मसलों का समाधान हो जाने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि मंत्रालय हवाई अड्डों और एयरलाइनों के परिचालन की लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि यात्रा समायोजन और रिफंड का ध्यान रखा जा सके. नायडू ने एक बयान में कहा, शनिवार सुबह तीन बजे से, हवाई अड्डों पर एयरलाइन प्रणाली सामान्य रूप से काम करने लगी है. अब उड़ान संचालन सुचारू रूप से चल रहा है.

Microsoft Server Down: क्या है ‘ब्लू स्क्रीन डेथ’ एरर, कैसे कर सकते हैं इसे सॉल्व, यहां मिलेगी हर एक जानकारी

Microsoft Server Down: रुक गई दुनिया की रफ्तार, उड़ानें, बैंक, रेलवे ठप, CrowdStrike ने कहा- साइबर अटैक नहीं

मंत्री ने कहा, आज दोपहर तक हमें उम्मीद है कि सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे. एक सूत्र के अनुसार इंडिगो, स्पाइसजेट, आकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित अधिकांश एयरलाइनों की आरक्षण और चेक-इन प्रणाली अब चालू हो गई है.

एयरलाइन इंडिगो ने कहा वैश्विक व्यवधान के कारण परिचालन संबंधी कठिनाइयां पैदा हो गईं थीं, जो लगभग हल हो गई हैं. हालांकि सप्ताहांत में ग्राहकों को अभी भी देरी और समय सारिणी में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है.

माइक्रोसॉफ्ट से संबंधित तीसरे पक्ष के सॉफ्टवेयर मंच के अपडेट की वजह से विंडोज संचालित उपकरणों के प्रभावित होने से शुक्रवार को भारत सहित दुनियाभर में प्रौद्योगिकी संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ा था.
इस व्यवधान से विमानन, मीडिया एवं वित्तीय सेवाएं प्रभावित हुईं तथा कई अन्य कंपनियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ.

Microsoft Server Down: Indigo ने जारी किया हाथ से लिखे बोर्डिंग पास, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Windows 10 Outage: माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज सर्विसेस को लेकर एलन मस्क ने ले ली फिरकी, शेयर किया मजेदार मीम्स

Windows 10 Outage: विंडोज 10 में BSOD प्रॉब्लम, एमएनसी कंपनी से लेकर एयरलाइन की सर्विसेस बाधित

खराब हुआ माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर, उड़ानों पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola